- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- किसी आलीशान घर से कम नहीं है ऋतिक रोशन की ये लग्जीरियस कार, इस तकनीक से बदला पूरा लुक, PHOTOS
किसी आलीशान घर से कम नहीं है ऋतिक रोशन की ये लग्जीरियस कार, इस तकनीक से बदला पूरा लुक, PHOTOS
मुंबई. देश-दुनिया में कोरोना वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हजारों लोग रोज इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। इस महामारी के कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत में भी इसका असर कम नहीं हुआ है। हर रोज कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। यह खबर उनकी मोडिफाई कार को लेकर है, जो दिखने में किसी आलीशान घर से कम नहीं है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
ऋतिक रोशन की लाइफस्टाइल के दीवाने उनके फैंस भी हैं। उनका घर हो या उनकी गाड़ियां सभी एक से बढ़कर एक हैं।
ऋतिक को गाड़ियों का बेहद शौक है। जिसके चलते उन्होंने कुछ समय पहले अपनी मर्सिडीज वी-क्लास को मॉडिफाइड करवाया है। जो अब बेहद आलीशान बन गई है।
ऋतिक की मर्सिडीज को एक कंपनी ने कस्टमाइज्ड किया है। उनकी कार की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इसमें देखा जा सकता है कि उनकी कार कितनी आलीशान है। उनकी मर्सिडीज को कस्टमाइज करने में पूरे एक महीने का समय लगा है। जिसके बाद ये एक आलीशान घर की तरह दिखने लगी।
ऋतिक की वी-क्लास के अंदर के हिस्से को मॉडीफाइड किया गया है। इसकी दूसरी लाइन की सीट को कैप्टन सीट के रूप में रखा गया है। तीसरी लाइन को सोफा सीट के रूप में रखा गया है और दोनों को एक दूसरे के आमने- सामने रखा गया है।
इस सोफा सीट में हॉरिजॉन्टल और फूट रेस्ट की सुविधा भी दी गई है। जिस वजह से यह एक बेड की तरह बन जाता है।
कार में अंदर की तरफ एम्बिएंट लाइटिंग और रीडिंग लाइट लगाई गई है। इसके साथ ही इंटीरियर में कई जगहों पर लकड़ी के साथ क्रोम लगाया गया है। इसकी छत पर एसी वेंट्स भी दिए गए है।
इसमें रेफ्रिजरेटर और सेंटर टेबल की सुविधा भी दी गई है। गाड़ी की विंडो में इलेक्ट्रिकली चलने वाले ब्लाइंड, छत पर लाइट दिए गए हैं, जिस वजह से केबिन में आसानी से रोशनी हो जाती है।
कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा गाड़ी में ट्विन जंप सीट है। इसमें एक 32 इंच का टीवी भी लगा हुआ है।
इसके अंदर लेदर का काम किया गया है। गाड़ी की सीट का रंग सफेद है। बता दें कि ऋतिक को सफेद रंग पसंद है। आगे दो सीटों में इलेक्ट्रिक कंट्रोल भी दिया गया है। ऋतिक की ये गाड़ी किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है।