- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे हैं 10 साल छोटे पति के साथ रिश्ते, एक्ट्रेस बोली मैं और निक...
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे हैं 10 साल छोटे पति के साथ रिश्ते, एक्ट्रेस बोली मैं और निक...
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को सालभर से ज्यादा हो गया है। वैसे तो दोनों अक्सर साथ ही नजर आते हैं। फिर भी प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति निक के साथ कैसे रिलेशन है। वैसे, प्रियंका कई मौकों पर कह चुकी हैं कि जब वह पति के साथ होती हैं, वह पल उनके जीवन का शानदार पल होता है। बता दें कि प्रियंका के पति निक उनसे 2 साल छोटे हैं। दोनों ने 2018 दिसंबर में शादी की थी। फिलहाल प्रियंका विदेश में ही है। उन्होंने फैमिली प्लानिंग को लेकर भी एक इंटरव्यू में बात की। वहीं, प्रियंका ने अपने पापा से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया।
| Updated : Apr 03 2020, 11:08 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
17
)
अब एक इंटरव्यू में प्रियंका ने यह भी खुलासा किया है कि आखिर वह कौन सी वजह है जिसके कारण दोनों के बीच रिश्ते में बैलेंस बरकरार है।
27
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- हम दोनों के बीच एक नियम है और यही नियम है, जो बिजी शेड्यूल में भी हम बरकार रखते हैं।
37
प्रियंका ने बताया- हमने तय किया है कि हम इस बनाए नियम को कभी नहीं तोड़ेंगे। मुझे लगता है कि इस नियम के कारण हमारा रिश्ता बेहतर स्थिति में है।
47
प्रियंका ने इस नियम के बारे में कहा- हमारे बीच जो नियम है वह सिर्फ यह कि हमें दो या तीन हफ्ते से अधिक बिना एक-दूसरे को देखे या साथ समय गुजारे बिना नहीं रहना है।
57
प्रियंका ने भी कहा कि वो जल्द ही फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं। उनके लिए परिवार बहुत महत्वपूर्ण है और वो अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहेंगी लेकिन फिलहाल उन्हें इसके लिए सही समय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि इस पूरे साल वो काफी बिजी हैं।
67
उन्होंने कहा- ये एक ऐसी चीज है, जिसे जब होना होगा वो तब होगी। मैं ये करना चाहती हूं और जब भगवान का आर्शीवाद होगा तब ये हो जाएगा।
77
बात प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी। प्रियंका के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक सुपरहीरो फिल्म भी है। इसका टाइटल 'वी कैन बी हीरोज' है।