- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मशहूर रहा है अमिताभ बच्चन से करीना कपूर के दादा का होली सेलिब्रेशन, इस वजह से करना पड़ा बंद
मशहूर रहा है अमिताभ बच्चन से करीना कपूर के दादा का होली सेलिब्रेशन, इस वजह से करना पड़ा बंद
मुंबई. दुनियाभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी रंगों में डूबे हैं। सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कई सेलेब्स की होली खेलते फोटोज भी सामने आई हैं। एक समय था जब बॉलीवुड के कई बड़े खानदानों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीने ये चलन खत्म हो गया और अब सेलेब्स अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ होली मनाते हैं।
| Updated : Mar 17 2020, 10:19 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
)
इंडस्ट्री के इन खानदानों में होने वाली होली पार्टी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री शिरकत करती थी। खूब नाच-गाना होता था और लोग जमकर होली खेलते थे, लेकिन धीरे-धीरे इन बड़े घरानों ने होली पार्टी करना बंद कर दिया।
25
अमिताभ बच्चन भी हर साल अपने जुहू स्थित बंगले में होली पार्टी का आयोजन करते थे। इसमें बॉलीवुड के नामी स्टार्स पहुंचते थे। अमिताभ होली के मौके पर जमकर ठुमके लगाते थे और खूब रंग-गुलाल उड़ता था। साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद बच्चन परिवार ने होली पार्टी का आयोजन करना बंद कर दिया। अब वे अपने परिवालों के साथ ही होली खेलते हैं।
35
पृथ्वी राज कपूर के समय से ही कपूर खानदान में होली मनाने का चलन चल रहा है। इस पार्टी में सेलेब्स का मेला लगता था। रंगों से भरी टंकियों में सेलेब्स एक-दूसरे को भिगो देते थे। नाच-गाने की महफिल सजती थी। पृथ्वी राज कपूर के बाद राज कपूर इस होली पार्टी को होस्ट करने लगे। 1988 में राज कपूर के निधन के साथ ही होली सेलिब्रेशन बंद हो गया।
45
फिल्ममेकर सुभाष घई पहले अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर होली पार्टी किया करते थे। बाद में उन्होंने ये सेलिब्रेशन बंद कर दिया। इस होली पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा टेक्नीशियन्स और डिजाइनर भी शामिल होते थे।
55
फिल्मकार यश चोपड़ा उस दौर में यशराज स्टूडियो में होली पार्टी रखते थे। इसमें कई सेलेब्स और यश चोपड़ा के प्रोडक्शन में काम करने वाले लोग शामिल होते थे। उनके निधन के बाद ये होली पार्टी भी बंद हो गई।