MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 4 दिन के बेटे के साथ अस्पताल के बाहर नजर आई गीता बसरा, पति हरभजन सिंह और बेटी भी थे साथ, PHOTOS

4 दिन के बेटे के साथ अस्पताल के बाहर नजर आई गीता बसरा, पति हरभजन सिंह और बेटी भी थे साथ, PHOTOS

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) ने 4 दिन पहले यानी 10 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। बेटे को जन्म की जानकारी गीता के पति हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने एक फोटो शेयर कर लिखा था- एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद मिला, शुक्र आ तेरा मलका। बता दें कि गीता को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। वे अस्पताल के बाहर 4 दिन के बेटे, पति हरभजन सिंह और बेटी के साथ नजर आई। हालांकि गीता के बेटे की झलक देखने को नहीं मिली है लेकिन नई-नई मां बनीं गीता ने मीडिया फोटोग्राफर्स को खूब पोज दिए। नीचे देखे अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई गीता बसरा की फोटोज...

Asianet News Hindi | Updated : Jul 14 2021, 07:41 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

सामने आई फोटोज में गीता बसरा ने सफेद रंग की फ्रॉक पहन रखी थी। उनके बाल खुले थे और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मास्क पहन रखा था। वे हमेशा ही तरह से खूबसूरत नजर आ रही थी।

27
Asianet Image

अस्पताल के बाहर निकलकर गीता ने पति और बेटी के साथ कैमरामैन को देर तक पोज दिए। इस दौरान वे बेटी को संभालती भी नजर आई। 

37
Asianet Image

बता दें कि इसी साल मार्च में गीता बसरा और हरभजन सिंह ने घोषणा की थी कि वे दोबारा पेरेंट्स बनने वाले हैं। हरभजन ने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ और बेटी के साथ फोटो शेयर कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी।

47
Asianet Image

हरभजन सिंह का जुलाई महीने से खास नाता है, क्योंकि उनके खुद के बर्थडे से लेकर उनकी बेटी का जन्म भी इसी महीने में हुआ था। 

57
Asianet Image

दरअसल, हरभजन सिंह का बर्थडे 3 जुलाई को आता है। वहीं, उनकी एक 5 साल की बेटी भी है जिसका जन्म 27 जुलाई 2019 में हुआ था और अब दूसरी बार भी 10 जुलाई को पापा बने हैं। ऐसे में पापा के साथ ही दोनों बच्चों का जन्मदिन भी जुलाई में ही मनाया जाएगा।

67
Asianet Image

हरभजन सिंह ने 19 अक्टूबर 2015 को अभी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की। दोनों की शादी जालंधर में पारंपरिक पंजाबी रिति-रिवाज के साथ हुई थी। 

77
Asianet Image

बता दें कि हरभजन ने जब मैच खेलने के लंदन में थे, तब उन्होंने गीता को 'वो अजनबी' गाने में पहली बार देखा था। गीता और भज्जी की पहली मुलाकात साल 2007 में आईपीएल के दौरान हुई। दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories