- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ना नुकुर के बाद भी 7 साल पहले इस हीरोइन ने थामा था हरभजन सिंह का हाथ, अब है दो बच्चों की मां
ना नुकुर के बाद भी 7 साल पहले इस हीरोइन ने थामा था हरभजन सिंह का हाथ, अब है दो बच्चों की मां
मुंबई। एक्ट्रेस और टीम इंडिया के क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की वाइफ गीता बसरा (Geeta Basra) 38 साल की हो गई हैं। 13 मार्च, 1984 को पोर्ट्समाउथ (यूके) में जन्मीं गीता ने 2015 में हरभजन सिंह से शादी की। हरभजन सिंह और गीता की लवस्टोरी बेहद रोमांटिक है। दरअसल, हरभजन सिंह ने गीता को पहली फिल्म 'द ट्रेन' के गाने 'वो अजनबी' में देखा था। इस गाने में गीता की खूबसूरती देख हरभजन उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। इस बात का खुलासा खुद हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में किया था।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
हरभजन सिंह के मुताबिक, वो गीता (Geeta Basra) को मन ही मन चाहने लगे थे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त युवराज सिंह को गीता की फोटो दिखाते हुए पूछा- क्या तुम इस लड़की को जानते हो? जवाब में युवराज ने कहा- नहीं। इसके बाद हरभजन ने युवराज से कहा कि नहीं जानते हो तो पता करो कि ये है कौन?
दरअसल, हरभजन जब एक क्रिकेट सीरीज के दौरान लंदन गए थे, तभी उन्होंने गीता बसरा (Geeta Basra) को गाने 'वो अजनबी' में देखा था। चूंकि हरभजन सिंह की पहले से ही बॉलीवुड में कई लोगों से जान-पहचान थी, इसलिए उन्हें गीता का नंबर तलाशने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।
हरभजन सिंह ने अपने एक दोस्त से गीता (Geeta Basra) का नंबर तलाश लिया और इसके बाद उन्हें मैसेज कर कॉफी पर बुलाया। तीन-चार दिनों तक गीता ने उनके मैसेज का कोई रिप्लाइ नहीं दिया। बाद में गीता ने उन्हें मैसेज कर टी-20 वर्ल्डकप में अच्छा खेलने पर बधाई दी। इस तरह दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद गीता और भज्जी की पहली मुलाकात 2007 में आईपीएल के समय हुई।
हरभजन सिंह और गीता (Geeta Basra) के रिलेशन की खबरें धीरे-धीरे मीडिया में आने लगीं। हालांकि, दोनों का अफेयर 2011 में उस वक्त चर्चा में रहा जब नोएडा सर्किट में आयोजित फॉर्मूला-1 रेस के दौरान दोनों एक-दूसरे की बांहों में बांहें डाल घूमते नजर आए। दोनों की ये मुलाकात काफी दिनों तक चर्चा में रही।
जब भी दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा जाता तो गीता (Geeta Basra) हरभजन को बेस्ट फ्रेंड बताकर बात टाल जाती थीं, लेकिन भज्जी कुछ कहने की बजाय हौले से मुस्कुरा देते थे। इसके बाद धीरे-धीरे इनकी जोड़ी कई टीवी शोज में भी साथ नजर आई।
गीता बसरा (Geeta Basra) और हरभजन सिंह की रिलेशनशिप के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया, जब गीता ने हरभजन से रिश्ता तोड़ने की बात कह दी थी। हरभजन गीता से शादी करना चाहते थे पर गीता उस वक्त तैयार नहीं थीं। गीता ने हरभजन से कोई दूसरी लड़की देखकर शादी कर लेने की बात कही थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
गीता बसरा (Geeta Basra) ने अक्टूबर, 2015 में हरभजन सिंह से शादी कर ली। शादी के अगले साल 2016 में गीता एक बेटी की मां बनीं। उन्होंने 27 जुलाई, 2016 को बेटी हिनाया को जन्म दिया। इसके बाद, 10 जुलाई 2021 को गीता बसरा ने एक बेटे जोवन वीर सिंह को जन्म दिया।
गीता बसरा (Geeta Basra) ने अपने करियर में कुल 6 फिल्मों में काम किया। इनमें दिल दिया है, द ट्रेन, जिला गाजियाबाद, मिस्टर जो बी कार्वल्हो, सेकंड हैंड हसबैंड और लॉक शामिल हैं। गीता बसरा फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो 'गुमसुम गुमसुम' में भी नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें :