- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शिल्पा शेट्टी के घर आए गणपति बप्पा, बेटी के साथ की पहली पूजा, इन स्टार्स ने भी किया स्वागत
शिल्पा शेट्टी के घर आए गणपति बप्पा, बेटी के साथ की पहली पूजा, इन स्टार्स ने भी किया स्वागत
मुंबई. कोरोना महामारी के बीच कोई भी त्योहार फीका नहीं पड़ रहा है। लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन भी इसका रंग फीका नहीं पड़ा। आम लोगों से लेकर स्टार्स के बीच गणेश चतुर्थी की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। शिल्पा शेट्टी इस बार बेटी समिशा के साथ पहली बार गणपति पूजा सेलिब्रेट कर रही हैं। वहीं, दूसरे सेलेब्स ने भी गणपति की तैयारियां धूमधाम से शुरू कर दी हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
शिल्पा शेट्टी हर साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाती हैं। इस साल कोरोना के बीच वह काफी सावधानी से प्रतिमा को लाती दिखाई दीं।
गणेश प्रतिमा को लाते हुए शिल्पा ने मास्क पहन रखा था और ग्लव्स भी पहन रखे थे। उनकी बेटी के साथ यह पहली गणपति पूजा है, तो उनकी फैमिली काफी एक्साइटेड है। शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गणपति की तैयारियों की झलक भी दी है।
'मणिकर्णिका' एक्ट्रेस और सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का गणेश चतुर्थी के दिन मराठी लुक दिखा। वो पीली कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं, नील नितिन मुकेश भी गणपति प्रतिमा के साथ दिखाई दिए। नील भी हर साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं।
इस बीच बीते सालों की गणपति पूजा भी याद की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके फैन्स पेज पर उनकी पुरानी गणपति की तस्वीर वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अपने घर में गणेश जी प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान वो मराठी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।