MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • पाई-पाई को मोहताज हो गया था ये एक्टर, पाकिस्तान की जेल तक में बंद रहा था इतने साल, ऐसी रही जिंदगी

पाई-पाई को मोहताज हो गया था ये एक्टर, पाकिस्तान की जेल तक में बंद रहा था इतने साल, ऐसी रही जिंदगी

मुंबई. ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' में रहीम चाचा का किरदार निभाने वाला एक्टर एके हंगल याद है आपको। आज यानी 26 अगस्त को उनकी 8वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 2012 में हुआ था। उनका पूरा नाम अवतार किशन हंगल था। वो एक स्वतंत्रता सेनानी थे और बाद में एक्टर बने थे। बॉलीवुड की करीब 225 फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने वाले हंगल की जिंदगी के आखिरी बेहद गरीबी में गुजरे। वे अपने आखिरी दिनों में पाई-पाई तक के लिए मोहताज हो गए थे। उनके पास इलाज तक कराने के पैसे नहीं बचे थे। 

Asianet News Hindi | Updated : Aug 29 2020, 10:06 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

कम ही लोग जानते हैं कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, हंगल के रिश्तेदार थे। उनका जन्म कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनका बचपन पाकिस्तान के पेशावर में बीता। यहीं वो थिएटर किया करते थे। 

28
Asianet Image

1929 से लेकर 1947 तक उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ा। वो बलराज साहनी और कैफी आजमी के साथ थिएटर करते थे। मार्क्सवादी होने की वजह से वो कराची की जेल में दो साल बंद रहे थे। 1949 में जेल से छूटने के बाद वे अपने परिवार के साथ मुंबई आ गए।

38
Asianet Image

उन्होंने अपना फिल्मी करियर 52 साल की उम्र में शुरू किया। 1966 रिलीज हुई फिल्म तीसरी कसम उनकी पहली फिल्म थी। 70, 80 और 90 के दशक में उन्होंने खूब फिल्में कीं। 

48
Asianet Image

उन्होंने राजेश खन्ना के साथ 16 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वो हीर रांझा, नमक हराम, शौकीन, आइना, अर्जुन, आंधी, तपस्या, कोरा कागज, बाबर्ची, छुपा रुस्तम, बालिका वधू, गुड्डी, नरम गरम जैसी फिल्मों में नजर आए। 

58
Asianet Image

2006 में फिल्मों में योगदान के लिए उन्हें पद्मभूषण से नवाजा गया था। पंडित नेहरू की पत्नी कमला नेहरू, उनकी मां की रिश्ते में बहन लगती थीं।

68
Asianet Image

उनको अपने अंतिम दिनों में एक छोटे से कमरे में जिंदगी गुजारनी पड़ी थी। वो 95 साल की उम्र में अपने बेटे के साथ खंडहर जैसे घर में रहते थे। एक वक्त उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके पास दवाईयों और मेडिकल का बिल भरने तक के पैसे नहीं थे। 

78
Asianet Image

वे एक बार बाथरूम में फिसलकर गिर गए जिसके बाद उनकी जांघ की हड्डी टूट गई और पीठ में भी चोट आई। सर्जरी के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन सांस लेने में तकलीफ के चलते सर्जरी नहीं की जा सकी।

88
Asianet Image

हालत और बदतर हो गए और उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। धीरे-धीरे उनके फेंफड़ों ने काम करना बंद कर दिया और फिर वो दुनिया को अलविदा कह गए।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories