- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कौन है Miss India 2022 का खिताब जीतने वाली 21 साल की सिनी शेट्टी, देखें ग्लैमरस PHOTOS
कौन है Miss India 2022 का खिताब जीतने वाली 21 साल की सिनी शेट्टी, देखें ग्लैमरस PHOTOS
एंटरटेनमेंट डेस्क. बीती रात मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में फैमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Femina Miss India World 2022) का आयोजन किया गया। फिनाले में कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) विनर रही। आपको बता दें कि सिनी ने करीब 31 कंटेस्टेंट को हराकर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत (Rubal Shekhawat) फर्स्ट रनरअप और यूपी की शिनाता चौहान (Shinata Chauhan) सेकंड रनरअप रही। आपको बता दें कि इवेंट के रेड कारपेट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया से लेकर कृति सेनन सहित अन्य सेलेब्स स्पॉट हुए। आखिर कौन है मिस इंडिया विनर और क्या करती है, आइए जानते हैं उनके बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी की उम्र महज 21 साल है। वैसे तो उनका जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वे कर्नाटक की रहने वाली है।
बात सिनी की पर्सनल लाइफ की करें तो वे ट्रेंड क्लासिकल डंसर है। वे सिर्फ 4 साल की उम्र से डांस कर रही है और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया था।
खबरों की मानें तो सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 जीतने से पहले कई टैलेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उन्हें जीता भी। बात उनकी एजुकेशन की करें तो उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। फिलहाल वे सीएएफ का प्रोफेशनल कोर्स कर रही है।
सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है और अपनी कई ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है। उन्हें क्लासिकल के साथ ही अन्य डांस फॉर्म भी पसंद है, जो उनके इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियोज में देखा सकता है।
आपको बता दें कि मिस इंडिया 2022 को इस बार 6 जजों ने जज किया। इनमें मलाइका अरोड़ा, राहुल खन्ना, डीनो मोरिया, श्यामक डावर और रोहित गांधी के नाम शामिल है। इवेंट में इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी मौजूद थी।
ये भी पढ़ें
बिना मेकअप ऐसी दिखती है रेखा-माधुरी दीक्षित, क्या इन 8 एक्ट्रेसेस को इस हालत में पहचान सकते हैं आप
Koffee With Karan में जब सेलेब्स ने खोले थे चौंकाने वाले राज, माथा घुमा देगा रणबीर कपूर का खुलासा
100 Days Of RRR: जानें ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अबतक की कितनी कमाई, किन रिकॉर्ड्स को किया अपने नाम
पुरुष के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट करने वाली दीया मिर्जा अब शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी पर बोली
'मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा ये रोल', जब इस एक्टर ने घर आए डायरेक्टर को किया था बेइज्जत