- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- फादर्स डे: ये सेलेब्स अकेले ही निभा रहे मां-पिता की जिम्मेदारी, खुद ही कर रहे बच्चों की परवरिश
फादर्स डे: ये सेलेब्स अकेले ही निभा रहे मां-पिता की जिम्मेदारी, खुद ही कर रहे बच्चों की परवरिश
मुंबई. दुनियाभर में जून का तीसरा रविवार फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस बार दुनियाभर में 21 जून के फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। अक्सर कहा जाता है कि बच्चों की जिम्मेदारियां अकेले संभालना पिता के लिए आसान नहीं होता है। कहा जाता है कि मां बच्चों की परवरिश अकेले कर सकती है, अगर पिता नहीं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे सेलेब्स हैं, जो पिता होकर अकेले ही माता-पिता दोनों की भूमिका निभा रहे हैं और अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दे रहे हैं। फादर्स डे के मौके पर बता रहे हैं उन स्टार्स के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
फिल्ममेकर करण जौहर का इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है। करण दो बच्चों को अकेले ही संभालते हैं। उनके बच्चे रुही और यश सरोगेसी के जरिए हुए हैं। वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। करण को बच्चों के साथ अक्सर मस्ती करते हुए देखा गया है।
राहुल बोस एक या दो नहीं बल्कि 6 बच्चों के सिंगल फादर हैं। शादी से पहले ही राहुल बोस ने अंडमान निकोबार के करीब 11 साल के 6 बच्चों को गोद लिया हुआ है। वो उनकी पढ़ाई से लेकर हर जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।
बॉलीवुड में विलेन का दमदार रोल प्ले करने वाले एक्टर राहुल देव भी सिंगल फादर हैं। राहुल के बेटे का नाम सिद्धार्थ है। साल 2010 में कैंसर के चलते राहुल की पत्नी का निधन हो गया था इसके बाद से राहुल ने अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य अपने बेटे को बना लिया। फिलहाल, सिद्धार्थ यूके में पढ़ाई कर रहे हैं।
जितेंद्र कपूर के बेटे तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। सोशल मीडिया पर तुषार कपूर अपने बेटे की फोटो शेयर करते रहते हैं। वो भी अपने बेटे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।