- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ईद पर मचाया है सलमान खान ने बॉक्सऑफिस पर हंगामा, फ्लॉप रही इन फिल्मों ने भी इस मामले में किया धमाल
ईद पर मचाया है सलमान खान ने बॉक्सऑफिस पर हंगामा, फ्लॉप रही इन फिल्मों ने भी इस मामले में किया धमाल
मुंबई. देश-दुनिया में ईद (EID 2022) का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। आमजन की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को परिवारवालों के साथ धूमधाम से मनाते है। ईद के मौके पर कई सेलेब्स ने तो फैन्स और अपनो को ईद की मुबारकबाद भी दी। वैसे, आपको बता दें कि बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) एक ऐसे स्टार है, जो अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज करते है। दरअसल, इस बहाने वे अपने फैन्स को ईदी देते है। आपको बता दें कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) भी 2023 में ईद के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नीचे देखें सलमान खान की कौन-कौन सी फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई और उसने बॉक्सऑफिस पर कितनी कमाई की...
- FB
- TW
- Linkdin
)
2014 में आई सलमान की फिल्म किक ने बॉक्सऑफिस पर 402 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज लीड रोल में थी।
कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म ने 321 करोड़ रुपए कमाए थे। 2015 में आई इस फिल्म में करीना कपूर और हर्षाली मल्होत्रा लीड रोल में थी।
2012 में आई फिल्म एक था टाइगर ने 320 करोड़ रुपए कमाए थे। डायरेक्टर कबीर खान की इस फिल्म में कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस थी।
सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान ने भी बॉक्सऑफिस पर जमकर कमाई की थी। 2016 में आई फिल्म ने 301 करोड़ रुपए कमाए थे।
करीना कपूर के साथ वाली फिल्म बॉडीगार्ड भी सुपरहिट साबित हुई थी। 2011 में आई फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 250 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग ने बॉक्सऑफिस पर भी खूब दबंगाई दिखाई। 2010 में आई फिल्म ने 213 करोड़ रुपए कमाए थे।
2019 की ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत ने भी बॉक्सऑफिस पर खूब धमाल मचाया। फिल्म ने करीब 205 करोड़ रुपए कमाए थे।
2018 में आई सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर और जैकलीन फर्नांडिज की फिल्म रेस 3 यूं तो बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन कमाई के मामले में फिल्म पीछे नहीं रही। फिल्म ने 167 करोड़ रुपए कमाए थे।
वहीं, 2017 में आई फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी, लेकिन फिर भी फिल्म ने 120 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म सलमान के साथ सोहेल खान भी थे।
2009 में आई फिल्म वॉन्टेड ने तो बॉक्सऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। इस फिल्म 93 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में सलमान के साथ आयशा टाकिया थी।
ये भी पढ़ें
EID 2022: अमिताभ बच्चन ने दी ईद की मुबारकबाद, अक्षय कुमार बोले- ये दिन सबकी जिंदगी में खुशियां लाए
Urfi Javed ने शिमर साड़ी पहन दिखाईं कातिलाना अदाएं, फैंस को दीं EID 2022 की बधाई, देखें Video
EID 2022:सारा अली खान से नरगिस फाखरी तक, ईद के लिए इन बॉलीवुड सेलेब्स से लें टिप्स
राज कपूर के प्यार में पागल नरगिस कैसे सुनील दत्त की बनी दुल्हन, जानें दिलचस्प कहानी