- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- वो फिल्म जिनसे दुनियाभर में मचाया दिया था तहलका, उसी में काम करने वाले स्टार्स अब दिखने लगे हैं ऐसे
वो फिल्म जिनसे दुनियाभर में मचाया दिया था तहलका, उसी में काम करने वाले स्टार्स अब दिखने लगे हैं ऐसे
मुंबई. शाहरुख खान (shahrukh khan) और काजोल (kajol) की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (dilwale dulhania le jayenge) को 25 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर काजोल और शाहरुख खान की कांस्य मूर्ति लंदन की लीसेस्टर स्क्वायर पर स्थापित की जाएगी और साथ ही सेलिब्रेशन भी होगा। यूनाइटेड किंगडम में पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने ऐसी जगह बनाई है। ये बॉलीवुड इतिहास में दर्ज होगा। डीडीएलजे पहले भी कई इतिहास रच चुकी है। यह भारतीय सिनेमाघरों में काफी लंबे वक्त चलने का रिकॉर्ड बना चुकी है। इसकी पॉपुलैरिटी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। इस फिल्म के कई स्टेप और सीन आज भी मीम के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म काम करने वाले स्टार्स में से कुछ तो अब इस दुनिया में नहीं है वहीं कुछ के लुक में इतना चेंज आ गया है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
हिंदी सिनेमा को रोमांस और रिश्तों के एक अलग स्तर पर ले जाने वाले निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म में हॉलीवुड सुपर स्टार टॉम क्रूज को लीड रोल में लेना चाहते थे। आदित्य का इरादा एक इंटरनेशनल लव स्टोरी बनाने का था, मगर पिता तैयार नहीं हुए थे। आपको बता दें कि फिल्म में शाहरुख-काजोल के अलावा अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, अचला सचदेव, हिमानी शिवपुरी, परमीत सेठी, मंदिरा बेदी, पूजा रूपारेल लीड रोल में थे।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे काजोल की 9वं फिल्म थी। इस फिल्म में उनका बदला लुक देख उनके फैन्स क्रेजी हो गए थे। इस फिल्म में उन्होंने क्रेपी पहनी थी जो बाद में काफी फेमस हुई थी।
शाहरुख ने फिल्म में राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था। फिल्म में फुटबाल खेलते उनकी एंट्री होती है।
पूजा रूपारेल ने काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। छुटकी अब काफी बड़ी हो गई है और सिंगर बन गई है।
मंदिरा बेदी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म के बाद उनकी बॉलीवुड करियर खास नहीं रहा।
फिल्म में शाहरुख के पापा का किरदार अनुपम खेर ने निभाया। फिल्म में अनुपम का जॉली नेचर सभी को पसंद आया था।
परमीत सेठी ने फिल्म में काजोल के मंगेतर का किरदार निभाया था। परमीत की भी ये डेब्यू फिल्म थी। उन्होंने कई फिल्मों में किया हालांकि, इंडस्ट्री में उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई।
हिमानी शिवपुरी ने सिमरन यानी काजोल की आंटी का रोल प्ले किया था। हाल ही में हिमानी को कोरोना हुआ था हालांकि, अब वे ठीक हो गई
फरीदा जलाल ने फिल्म में काजोल की मां का किरदार प्ले किया था। फरीदा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वे कभी भी लीड रोल में नजर नहीं आई
सतीश शाह ने फिल्म में परमीत सेठी के पिता और काजोल के होने वाले ससुर का किरदार निभाया था।
करन जौहर ने फिल्म में शाहरुख के दोस्त का छोटा सा रोल प्ले किया था। इस फिल्म के 3 साल बाद करन ने शाहरुख और काजोल को लेकर फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
अमरीश पुरी ने काजोल के सख्त पिता का रोल प्ले किया था। हालांकि, अब वे इस दुनिया में नहीं है।
अचला सचदेव ने फिल्म अमरीश पुरी की मां और काजोल की दादी की रोल प्ले किया था। हालांकि, अचला अब इस दुनिया में नहीं है।