- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आखिर कैसे Arjun Kapoor पर दिल हार बैठी थी शादीशुदा मलाइका, कुछ इस तरह शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
आखिर कैसे Arjun Kapoor पर दिल हार बैठी थी शादीशुदा मलाइका, कुछ इस तरह शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
मुंबई. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinky Faraar) 19 मार्च को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी इस फिल्म में अर्जुन के साथ परीणिति चोपड़ा लीड रोल में है। इसके अलावा अर्जुन भूत पुलिस में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग करीब-करीब पूर कर ली गई है। ये तो हुई अर्जुन के प्रोफेशन की बात। अब बात करते है उनकी पर्सनल लाइफ की। वैसे, वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वे काफी लंबे समय से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप काफी दिनों तक छुपाकर रखी। और जब इसे ऑफिशियल किया तो दोनों ने साथ घूमना, पार्टी करना और वेकेशन पर जाना शुरू कर दिया। क्या आप जानते है आखिर कैसे शादीशुदा मलाइका, अर्जुन पर अपना दिल हार बैठी थी।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बता दें कि 1998 में मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों एक ऐड की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। फिर दोनों की नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। मलाइका ने अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था और फिर दोनों दो रीति-रिवाजों से शादी की थी।
फिर शादी के 19 साल दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिली। मलाइका अपने बेटे के साथ ही रहती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आनी शुरू हुईं तभी बी-टाउन के गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि अर्जुन-मलाइका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा तो यह भी गया था कि अरबाज और मलाइका के अलग होने की वजह अर्जुन थे। इससे पहले अर्जुन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे।
खबरों की मानें तो मलाइका से मिलने अर्जुन अक्सर देर रात उनके घर जाया करते थे और ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि उन्हें अक्सर मलाइका के घर जाते हुए देखा गया था। इस वजह से भी उन दिनों दोनों के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं होने लगीं।
कहा जाता है कि मलाइका तभी अर्जुन पर फिदा हो गईं थीं जब वह अपनी डेब्यू फिल्म इश्कजादे की तैयारी को लेकर सलमान खान से मिलने आया करते थे। वहीं, अर्जुन का फ्रेंड सर्किल भी मलाइका से जुड़ा हुआ था। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन की भी दोस्त हैं। ऐसे में अर्जुन की मलाइका में दिलचस्पी बढ़ी।
वैसे, दोनों एक पार्टी में जाते लेकिन इस बात का भी ख्याल रखते कि मीडिया के सामने साथ में ना आएं। मलाइका के तलाक के बाद अर्जुन ने उनके साथ एक फैशन शो में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था।
मलाइका की फैमिली के साथ ही बेटे अरहान संग भी अर्जुन की अच्छी बॉन्डिंग है। कपूर खानदान की पार्टियों में अक्सर मलाइका और अर्जुन साथ में नजर आते हैं। वहीं, मलाइका के परिवार में जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो कपल साथ पहुंचता है।
मलाइका, अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं, इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- उम्र का फासला मायने नहीं रखता जब आप रिलेशनशिप में होते हैं। यह दो दिलों के जुड़ने और माइंडस के कनेक्ट होने का सवाल है। दुर्भाग्य से हम ऐसे समाज में जी रहे हैं जो समय के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहता।
एक इंटरव्यू में मलाइका ने यह बताया था कि उनकी शादी किस तरह होगी और कौन सी लोकेशन पर होगी। उन्होंने बताया था कि वे क्रिश्चियन वेडिंग करेंगी, जो गोवा के चर्च में होगी।