- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस खास काम के लिए अपने गांव पहुंचे 84 साल के धर्मेंद्र, खोला अपनी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा राज
इस खास काम के लिए अपने गांव पहुंचे 84 साल के धर्मेंद्र, खोला अपनी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा राज
मुंबई. धर्मेंद्र 84 साल के हैं और इस उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपना ज्यादातर वक्त फॉर्महाउस में बीताने वाले धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वे अपने फैन्स के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल बातें शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र अपने चाहने वालों के लिए एक जबरदस्त खबर लेकर आए हैं। धर्मेंद्र ने अपने 'गरम धरम ढाबा की कामयाबी के बाद एक नया रेस्त्रां खोला है। ये रेस्त्रां उनके अपना गांव के पास करलान हाई-वे पर हैं।
| Updated : Feb 22 2020, 10:08 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
बता दें इस नए रेस्त्रां का नाम धर्मेंद्र ने ही-मैन रखा है। आपको बता दें कि फेसबुक पर धर्मेंद्र का पेज ही-मैन नाम से ही है।
27
रेस्त्रां के शुभांरभ मौके पर धर्मेंद्र ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते-करते धर्मेंद्र बेहद इमोशनल हो गए।
37
उन्होंने देश के महान शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश सेवा के जज्बे से बढ़कर कुछ भी नहीं है। वे खुद एक्टर न बनते तो जरूर आर्मी में जाते और देश की सेवा करते। अपने प्रशंसकों की बेपनाह मोहब्बत का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि वे जो भी कुछ हैं, अपनों के प्यार की बदौलत हैं।
47
धर्मेंद्र ने कहा कि शोहरत और दौलत आती-जाती रहती है लेकिन प्यार हमेशा दिलों में बसा रहता है। हर इंसान ख्वाब देखता है, पर सबके सपने सच नहीं होते। एक गरीब जाट परिवार में जन्मे धर्मेंद्र ने एक सपना देखा था। यही सपना आंखों में संजोकर मुंबई गए थे।
57
धर्मेंद्र ने कहा- किसान परिवार से हूं तो मैं चाहता था कि मु्ंबई में भी खेतों की खुशबू महसूस हो। इसी सोच के साथ लोनावला में फार्म हाउस बनाया। यहां जमकर मेहनत की, गाय-भैंस रखीं। गोबर उठाता हूं। अक्सर घास पर सोता हूं। खेती करता हूं। महाराष्ट्र की धरती पर गोभी और अन्य फसलें उगा रहा हूं। झील भी बना ली है। अब लगा कि इससे आगे बढ़कर एक ऐसा रेस्त्रां खोलूं, जिसके जरिए सभी तक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ऑर्गेनिक फूड पहुंचा सकूं। इसीलिए यह शुरुआत की।
67
इस मौके पर धर्मेंद्र ने कहा कि देश के शहीदों को याद करके उनका दिल भर आता है। वे अगर एक्टर नहीं बन पाते तो फौजी बनकर देश की सच्ची सेवा कर रहे होते। इसीलिए अपने रेस्त्रां में वह रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस फीसदी डिस्काउंट देंगे। उन्होंने शहीद परिवारों के होनहार बच्चों को स्कॉलरशिप देने का भी वादा किया।
77
बता दें कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी का नाम हेमा मालिनी है। धर्मेंद्र का परिवार बेटे-बेटी और नाती-पोतों से भरा हैं।