- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 84 साल के धर्मेंद्र का खुलासा, बताया डुप्लिकेट नहीं बल्कि खुद किया था 'धरम-वीर' का ये खतरनाक सीन
84 साल के धर्मेंद्र का खुलासा, बताया डुप्लिकेट नहीं बल्कि खुद किया था 'धरम-वीर' का ये खतरनाक सीन
मुंबई. बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र एक जमाने में गरण-धरम के नाम से जाने जाते थे। एक्शन और फाइट सीन्स में उनका कोई मुकाबला नहीं था। इतना ही नहीं रोमांटिक सीन में भी वो माहिर थे। 84 साल के धर्मेंद्र अब भले ही फिल्मों में कम दिखाई देते हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहां, वो खुद से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने फिल्म 'धरम-वीर' को लेकर खुलासा किया है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
दरअसल, धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर 'धरम-वीर' का एक वीडियो सीन शेयर किया है। इस सीन को लेकर एक्टर का कहना है कि इसे किसी डुप्लीकेट नहीं बल्कि उन्होंने खुद ही किया था।
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो कभी अपने खेत तो कभी पुरानी यादें अपने फैंस के साथ बांटते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'धरम-वीर' का एक सीन शेयर किया है। इसमें जीनत अमान और जीतेंद्र भी नजर आ रहे हैं।
उन्होंने क्लिप के साथ जानकारी दी है कि यह सीन उन्होंने ईश्वर के आशीर्वाद से बिना डुप्लिकेट के किया था। हैरानी वाली बात है कि धर्मेंद्र इसमें घोड़े का लगाम नहीं पकड़े हैं, उन्होंने प्रोटेक्शन के लिए नी और ऐल्बो पैड्स भी नहीं लगाए हैं।
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर कई मजेदार पोस्ट करते रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो और भी शेयर किया था, जिसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने बताया था कि उनकी गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है।
गौरतलब है कि धर्मेंद्र लॉकडाउन के बीच अपने फार्म हाउस में खेती कर रहे थे। वो सब्जियां उगाकर टाइम स्पेंड कर रहे थे, जिसके एक्टर ने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।