MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • देवदास: जब 30 किलो का लहंगा पहन जमकर नाचीं माधुरी दीक्षित, मजेदार है ये किस्सा

देवदास: जब 30 किलो का लहंगा पहन जमकर नाचीं माधुरी दीक्षित, मजेदार है ये किस्सा

मुंबई. लेखक और उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की चर्चित किताबों में से एक देवदास है। इस उपन्यास पर कई बार बॉलीवुड में फिल्म बनाई जा चुकी है। केएल सेहगल, दिलीप कुमार के बाद कलर सिनेमा में काफी समय बाद साल 2002 में संजयलीला भंसाली ने शाहरुख खान को लेकर 'देवदास' बनाई। ये फिल्म सुपरहिट रही थी और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही इसके गाने एवरग्रीन हिट हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 15 2020, 08:45 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

शाहरुख खान की 'देवदास' ने रिलीज के 18 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में उनकी अपोजिट पारो के रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन और चंद्रमुखी के रोल में माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। इस मौके पर फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें बता रहे हैं। 
 

27
Asianet Image

फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई सारे किस्से फेमस हैं। बताया जाता है कि मूवी में पहले देवदास के रोल के लिए सलमान खान को कास्ट किया गया था। मगर बात नहीं बनी तो इस रोल के लिए शाहरुख खान को लिया गया। 'देवदास' में प्ले किया गया रोल शाहरुख के करियर के सबसे शानदार रोल्स में से एक साबित हुआ।

37
Asianet Image

फिल्म का सॉन्ग 'काहें छेड़ मोहे' के लिए माधुरी दीक्षित के आउटफिट का वजन 30 किलो था। इसके साथ उनके लिए डांस करना आसान नहीं था। इसके अलावा ऐसे में उन्हें कोरियोग्राफ करना भी मुश्किल काम था।

47
Asianet Image

इसके साथ ही 'डोला रे डोला रे' गाने के दौरान भारी इयररिंग्स पहनने के चलते ऐश्वर्या राय के कान छिल गए थे और उनके कान से खून निकलने लग गया था। मगर उन्होंने डांस करना बंद नहीं किया और इस बारे में तब तक किसी को नहीं बताया जब तक उन्होंने शूट पूरा नहीं कर लिया।

57
Asianet Image

फिल्म में शाहरुख खान के शराबी स्वभाव को और उनके अंदाज को काफी ज्यादा पसंद किया गया। दरअसल, कहा जाता है कि शूट के दौरान शाहरुख ने वाकई में ड्रिंक की थी। इस वजह से उन्हें काफी रीटेक्स भी करने पड़े थे।

67
Asianet Image

जब 'देवदास' सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी तो वो उस तारीख तक की सबसे एक्सपेंसिव बजट की फिल्म थी। फिल्म 50 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई थी। फिल्म में चुन्नी बाबू का रोल एक्टर जैकी श्रॉफ ने प्ले किया था। मगर, उनसे पहले ये रोल मनोज बाजपेयी को ऑफर किया गया था। उस समय मनोज बाजपेयी ने कहा था कि वो जितनी भी फिल्में कर रहे हैं उसमें लीड रोल ही कर रहे हैं ऐसे में वे कोई सपोर्टिंग रोल नहीं करना चाहते।

77
Asianet Image

बॉलीवुड में मौजूदा समय में सभी की चहेती सिंगर श्रेया घोषाल ने फिल्म 'देवदास' से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। आगे जाकर उन्होंने संगीत की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories