- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- दीपिका पादुकोण ने नहीं मानी पति की एक बात तो रणवीर सिंह ने लगाई फटकार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दीपिका पादुकोण ने नहीं मानी पति की एक बात तो रणवीर सिंह ने लगाई फटकार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
मुंबई. बी-टाउन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोग जितना पसंद करते हैं उतना ही ऑफ स्क्रीन बॉन्डिंग को भी। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सभी स्टार्स घर में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में दीपिका और रणवीर सिंह भी घर में एक साछ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इनकी शादी को 1 साल 4 महीने हो चुके हैं और प्यार पहले कहीं से ज्यादा हो गया है।
| Updated : Apr 07 2020, 04:29 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
19
)
ऐसे में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण का घर में काफी ध्यान रख रहे हैं और काम में भी मदद करते हैं। वहीं, दीपिका भी रणवीर के लिए स्पेशल डिशेज बना रही हैं और वो भी उनका काफी ख्याल रख रही हैं। रणवीर सिंह पत्नी के लिए इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि एक्ट्रेस पर ही काम का ज्यादा दबाव ना हो।
29
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह के साथ अपनी बॉन्डिंग से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया था कि कुछ समय पहले ही काम करते समय उनकी पीठ में चोट लग गई थी।
39
दीपिका ने कहा कि उनकी मां और खुद रणवीर सिंह उन्हें कई बार टोक चुके हैं कि वो इतना काम ना किया करें। एक्ट्रेस के ज्यादा काम करने की वजह से रणवीर सिंह तो उन्हें एक नाम भी दे दिया है।
49
दीपिका कहती हैं कि उनके हमेशा कुछ ना कुछ करते रहने की वजह से रणवीर ने उनका नाम फट-फट रख दिया है और वो फैमिली ग्रुप पर उनकी शिकायत भी करते रहते हैं।
59
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि दो दिन पहले सफाई करते हुए उनकी पीठ में चोट लग गई थी, बावजूद इसके दीपिका से आराम नहीं किया जाता। एक्ट्रेस घर में रहकर बोर हो गई हैं।
69
रणवीर ने जिम जाने से पहले पत्नी को कहा था कि वो आराम करेंगी और इस जगह से नहीं हिलेंगी, लेकिन जब रणवीर ने 20 मिनट में सरप्राइज विजिट की तो उन्हें दीपिका बेड पर नहीं मिलीं।
79
इस दौरान वो कुछ सफाई कर रही थीं। रणवीर गुस्से में दीपिका के पास आए और चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि क्या तुम ये फटफट रोक नहीं सकती। क्या चोट लगने पर तुम आराम से एक जगह बैठ नहीं सकती। इससे ये साफतौर से पता चलता है कि इनके रिश्ते में कोई दरार नहीं बल्कि प्यार और एक-दूसरे की केयर झलक रही है।
89
बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 में 11 नवंबर को इटली में शादी की थी। इनकी शादी को एक साल 4 महीने हो चुके हैं और दोनों के बीच पहले से ज्यादा प्यार देखने के लिए मिलता है।
99
दीपिका पादुकोण ने इंटरव्यू में कोरोना को लेकर भी कहा कि वो इससे बचाव के लिए क्वारनटीन में ही हैं और इसके प्रति सचेत भी हैं।