- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- तिरुपति में नंगे पैर घूमते दिखे दीपवीर, पति की किसी बात पर ठहाका लगाकर हंसी दीपिका
तिरुपति में नंगे पैर घूमते दिखे दीपवीर, पति की किसी बात पर ठहाका लगाकर हंसी दीपिका
मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की पहली सालगिरह है। दीपिका-रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। शादी की पहली सालगिरह पर दोनों तिरुपति दर्शन करने पहुंचे हैं। तिरुपति में दर्शन करने के दौरान दोनों की फोटोज सामने आईं हैं। इन फोटोज में बेहतरीन नजर आ रहे हैं। दीपिका जहां मांग में सिंदूर, रेड-गोल्डन साड़ी, हैवी नेकलेस-ईयररिंग्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, रणवीर भी पत्नी से मैच करते हुए मैचिंग कलर की शेरवानी और लाला रंग के दुपट्टा लिए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सामने आई फोटोज में दोनों ने तिरुपति में नंगे पैर घूमते नजर आए। पूरे समय रणवीर पत्नी दीपिका को संभालते नजर आए। इतना ही नहीं सामने आई एक फोटो में दीपिका की पति की किसी बात पर ठहाका लगाकर हंसते दिख रही हैं।
| Published : Nov 14 2019, 11:58 AM IST / Updated: Nov 14 2019, 02:14 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin