- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 18 PHOTOS: Cannes 2022 के रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय सहित इंडियन एक्ट्रेस का जलवा
18 PHOTOS: Cannes 2022 के रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय सहित इंडियन एक्ट्रेस का जलवा
मुंबई. कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) पूरे सबाब पर हैं। भारत की तरफ से पहुंचे सितारें रेड कारपेट पर जलवे बिखेर रही है। दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) जहां जूरी मेंबर में शामिल होकर अपना अलग-अलग अंदाज दिखा रही हैं। वहीं ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही हैं। तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) रेड कारपेट पर कहर ढाहती नजर आईं। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) भी लोगों को आहें भरने पर मजबूर करती दिखाई दीं। हिना खान (Hina khan) और हेली शाह (helly shah) भी रेड कारपेट पर बिजली गिराती नजर आईं। आइए नीचे देखते हैं ऐश्वर्या राय समेत अन्य एक्ट्रेसेस का मनमोहक अंदाज...
- FB
- TW
- Linkdin
)
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय कई बार रेड कारपेट पर अपनी हुस्न की बिजलियां गिरा चुकी हैं। वो कान्स में लॉरियल ब्रैंड को प्रजेंट करने पहुंचती हैं। इस बार वो अपनी बेटी आराध्या और अभिषेक बच्चन के साथ कान्स पहुंची।
कान्स में रेड कारपेट पर वो अलग-अलग अंदाज में उतरीं। उनका हर अंदाज लोगों को दीवाना बना दिया। इवेंट के दूसरे दिन ऐश्वर्या राय रेड कारपेट पर पहुंची। उन्होंने ब्लैक कलर का फूलों वाला गाउन पहन रखा था। वो बेहद ही हसीन लग रही थीं।
इस बार ऐश्वर्या थोड़ी सी मोटी नजर आईं। उनका चेहरा भी फूला नजर आया। जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा।
कान्स के तीसरे दिन ऐश्वर्या राय पर्पल कलर के डिजाइनर गाउन में पोज देती नजर आईं। इस लुक में वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। पर्पल गाउन के साथ उन्होंने डायमंड इयररिंग्स को पेयर किया।
दीपिका पादुकोण कान्स में इस बार बतौर जूरी शामिल हुईं। इवेंट के पहले दिन वो रेट्रो अंदाज में नजर आईं।
दीपिका पादुकोण कान्स रेड कारपेट पर डिजाइनर शिमर साड़ी पहनकर पहुंची। इसके साथ उन्होंने आंखों को हाइलाइट्स किया था। पूरे लुक में सबका ध्यान उनकी निगाहें अपनी तरफ खींच रही थीं।
दीपिका पादुकोण के इस अंदाज को आप क्या कहेंगे। ब्लैक आउटफिट में दीपिका तो देखकर उनके चाहनेवाले आहें भरने लगें।
कांस के तीसरे दिन दीपिका पादुकोण रेड गाउन में सबका दिल चुराती नजर आईं। उनका लुक ऐश्वर्या समेत अन्य एक्ट्रेसेस पर भारी पड़ गया।
उर्वशी रौतेला भी कान्स में शिरकत की। व्हाइट फेदर गाउन में जब वो रेड कारपेट पर उतरी तो कैमरे का फ्लैश उनकी तरफ चमकने लगा। रेड लिपस्टिक के साथ वो न्यूड मेकअप में सबका दिल लुट रही थीं।
साउथ की फेमस स्टार पूजा हेगड़े पर्पल कलर के फेदर गाउन में रेड कारपेट पर उतरीं। वो बेहद ही स्टनिंग लग रही थीं।
पूजा हेगड़े कान्स में रेड कारपेट पर ही नहीं बल्कि इवेंट की शाम में भी कहर बरपाती दिखाई दीं। येलो ड्रेस में वो हॉट नजर आईं।
हिना खान ब्लैक आउटफिट में रेड कारपेट में जब उतरी तो लोगों की निगाहें उनकी तरफ मुड़ गई। एक्ट्रेस भी मानती हैं कि कान्स में शामिल होने के बाद उन्हें इंटरनेशनली लोग पहचाने लगे हैं।
हिना खान को कान्स मे ंइंडियन पवेलियन में एंट्री नहीं मिली। इस बात का उन्हें दुख है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका जिक्र किया।
कान्स के तीसरे दिन हिना खान पर्पल आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस यहां अपनी फिल्म का पोस्टर Country of Blind के पोस्टर रिलीज करने पहुंची हैं।
टीवी एक्ट्रेस हेली शाह कान्स में रेड कारपेट पर इस साल डेब्यू किया। वो ग्रीन एंड ग्रे कलर के शिमर गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक करती दिखाई दीं।
कान्स में डेब्यू के अगले दिन वो बेहद ग्लैमरस आउटफिट में नजर आईं। टीवी से निकलकर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। काया पलट के साथ-साथ शॉर्ट फिल्म जिबाह भी जल्द आने वाली हैं।
अदिति राव हैदरी भी कान्स में शिरकत की। वो मेकअप ब्रांड के ओर से इस इवेंट में शामिल हुईं। वो व्हाइट ब्लैक चेक आउटफिट में नजर आईं।
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया दुनिया के सबसे बड़े इवेंट के लिए ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट चुना था। वो ब्लैक एंड व्हाइट डिजाइनर बबल गाउन में नजर आईं।
और पढ़ें:
कान्स में आर माधवन ने PM Modi की तारीफ करते हुए कहा- ये है न्यू इंडिया, जहां किसान भी...
Hina khan का कान्स में टूटा दिल, अपने ही देश के पवेलियन में नहीं मिली एंट्री