- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 24 सालों से गुमनामी की जिंदगी जी रही ये एक्ट्रेस, इस मजबूर के कारण छोड़नी पड़ गई थी इंडस्ट्री
24 सालों से गुमनामी की जिंदगी जी रही ये एक्ट्रेस, इस मजबूर के कारण छोड़नी पड़ गई थी इंडस्ट्री
मुंबई. फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मंदाकिनी 57 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 30 जुलाई, 1963 में मेरठ में हुआ था। उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली मंदाकिनी पिछले 24 साल से इंडस्ट्री से गायब है। वे आखिरी बार 1996 में फिल्म जोरदार में नजर आई थी। फिल्मों में काम करने के दौरान उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था। कहा ये भी जाता है कि दाऊद से जान पहचान होने के कारण उन्हें कई फिल्मों में लिया गया था। और इसी वजह से उन्हें बहुत बदनामी भी झेलनी पड़ गई थी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
इंडस्ट्री में एंट्री होने से पहले उनको तीन फिल्मों में रिजेक्ट किया गया था। इसके बाद रंजीत विर्क ने उन्हें फिल्म मजलूम में काम दिया।
इससे पहले कि ये फिल्म रिलीज हो पाती 22 साल की मंदाकिनी पर राज कपूर की नजर पड़ गई। उन्होंने फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए मंदाकिनी को कास्ट कर लिया।
फिल्म में उनके बोल्ड लुक्स ने सनसनी मचा दी और वे अचानक से चर्चा में आ गईं थी।
मंदाकिनी तब और विवादों में आईं जब वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखी गई थी।
खबरें तो ये भी आईं थी कि दोनों ने शादी कर ली थी लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया।उन्होंने ये जरूर स्वीकार किया कि दाऊद से उनकी जान पहचान थी।
जब बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया। जितनी तेजी से वे ऊपर उठी थी उसी रफ्तार से उनका करियर भी नीचे गिरता चला गया।
इसके बाद फिर मंदाकिनी ने गाना शुरू किया। दो एलबम भी निकाले लेकिन चल नहीं पाईं। मंदाकिनी ने फिर डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में शादी की।
1996 में आई उनकी फिल्म जोरदार भी कुछ कमाल नहीं कर पाई और उनका करियर लगभग ढलान पर आ गया और फिर अचानक वे इंडस्ट्री से गायब हो गई।
अब फिलहाल मंदाकिनी अपने पति डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर के साथ मिलकर तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं। वे बुद्धिस्ट मौंक भी रह चुके हैं। मंदाकिनी और ठाकुर के दो बच्चे हैं बेटा राबिल और बेटी राब्जे इनाया ठाकुर हैं।