- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सिर्फ 3 साल के मासूम बेटे से अभी से पापा सैफ रख रहे ये ख्वाहिश, तैमूर को देखना चाहते है इस रूप में
सिर्फ 3 साल के मासूम बेटे से अभी से पापा सैफ रख रहे ये ख्वाहिश, तैमूर को देखना चाहते है इस रूप में
मुंबई. सैफ अली खान (saif ali khan) इन दिनों प्रेग्नेंट पत्नी करीना कपूर (kareena kapoor) और बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ अपने पटौदी पैलेस में वक्त गुजार रहे हैं। दरअसल, करीना दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म लालसिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही है और सिलसिले में पूरा परिवार पटौदी में है। करीना कार के द्वारा पटौदी से दिल्ली शूटिंग करने जाती है। इसी बीच सैफ ने एक इंटरव्यू में बेटे तैमूर के भविष्य को लेकर बात की और बताया कि वे लाडले को क्या बनता देखना चाहते हैं। बता दें कि तैमूर अभी सिर्फ 3 साल का है। हालांकि, उसकी क्यूटनेस पर सभी फिदा हैं और कैमरामैन को तैमूर की फोटोज क्लिक करने के लिए हमेश क्रेजी रहते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
करीना के बेटे तैमूर की अभी से ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह इकलौते स्टार किड हैं, जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।
सैफ अली खान का भी सोचना है कि वह एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं।
तैमूर की पॉपुलैरिटी पर बात करते हुए सैफ ने कहा- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें।
उन्होंने कहा- बॉलीवुड में काम करने की जगह है क्योंकि जब वे खुद 17-18 साल के थे, तब उन्होंने खुद को बर्बाद होने से बचा लिया था, जबकि उनके भविष्य के लिए उस समय कोई दिशा निर्देश नहीं था।
कुछ समय पहले करीना ने अक्षय कुमार को चेतावनी दी थी कि वह तैमूर से बचकर रहें, क्योंकि वह उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अगर अक्षय की फिल्म में तैमूर नजर आते हैं तो एक्टर से ज्यादा तैमूर के लुक्स दर्शकों को दीवाना बना देंगे।
तैमूर की मम्मी करीना इन दिनों प्रेग्नेंट है। उनका पांचवां महीना चल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था - तैमूर अपने भाई या बहन के आने के लिए तैयार है। वह अपनी उम्र से ज्यादा समझदार है। हमने कभी उसे बच्चों की तरह ट्रीट नहीं किया। हम उसे एक बड़े शख्स की तरह ही ट्रीट करते हैं।
एक शो के दौरान करीना ने कहा था- मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है।
सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' में बताया कि उनके और करीना के बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतनी रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।