- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- लॉकडाउन में घर में सब्जियां उगा रही ये एक्ट्रेस, बताया मां के साथ कैसे बिता रही टाइम
लॉकडाउन में घर में सब्जियां उगा रही ये एक्ट्रेस, बताया मां के साथ कैसे बिता रही टाइम
मुंबई. कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में भूमि पेडनेकर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू बताया कि वो घर में कैसे समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें कुदरत से बहुत प्यार है और वो अपने आस-पास के वातावरण का बहुत ख्याल रखती हैं।
| Published : Apr 11 2020, 09:33 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
18
)
भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी मां सुमित्रा पेडनेकर के साथ क्वारनटीन हैं। इस दौरान वे अपनी मां से हाईड्रोपॉनिक्स फार्मिंग के गुण सीख रही हैं।
28
हाईड्रोपॉनिक्स फॉर्मिंग के बारे में बात करते हुए भूमि ने कहा कि वो और उनकी मां हमेशा से चाहते थे कि उनका खुद का एक गार्डेन हो जहां पर वो लोग खुद की सब्जियां उगा सकें और पूरी तरह से सस्टिनेबल लाइफ स्टाइल जी सकें।
38
एक्ट्रेस कहती हैं कि वो अपने घर में ही ऐसा गार्डन चाहते थे और जिस तरह से इस पर काम चल रहा है वो बेहद खुश हैं।
48
बता दें, एक्ट्रेस अपनी तरफ से पर्यावरण को बचाने के लिए काफी सारी कोशिशें करती रहती हैं। भूमि पर्यावरण संरक्षण के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि क्वारनटीन में रहते हुए वो इस बात की जानकारी इकट्ठा कर रही हैं कि किस तरह से बिना सॉयल के कैसे खेती की जा सकती है।
58
इसके साथ ही वो कहती हैं कि किन उपायों की मदद से पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है। वो इसे लेकर अपनी मां के साथ गहनता से रिसर्च कर रही हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि अब उनके गार्डन में हफ्ते भर में इतनी सब्जियां तो उग जाती हैं कि उन्हें दो दिन तक खाया जा सकता है।
68
इस लॉकडाउन में वो प्रकृति के बेहद करीब हैं और उन्होंने ये पाया है कि इंसान प्रकृति की मदद से खान-पान को लेकर अपने घर में ही आत्मनिर्भर रह सकता है।
78
बता दें, हाईड्रोपॉनिक्स एक ऐसा मैथड है जिसकी वजह से बिना मिट्टी के घर पर मिनिरल्स, न्यूट्रिएंट्स और पानी की मदद से पौधे उगाए जाते हैं। ये टेकनिक अब धीरे-धीरे घरों में बढ़ रही है।
88
भूमि पेडनेकर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो उन्हें पिछली बार विक्की कौशल संग फिल्म 'भूत' में देखा गया था। भूमि, करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में काम करने वाली हैं। अभी इस फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है।