- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- रॉयल फैमिली से है सलमान की ये एक्ट्रेस, पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान इसलिए भागकर की थी शादी
रॉयल फैमिली से है सलमान की ये एक्ट्रेस, पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान इसलिए भागकर की थी शादी
मुंबई. फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातोंरात स्टार बनने वाली भाग्यश्री 51 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 23 फरवरी, 1969 को मुंबई में हुआ था। वे सांगली की पटवर्धन रॉयल मराठी फैमिली से ताल्लुक रखती है। एक हिट देने के बाद भी भाग्यश्री का करियर फ्लॉप ही रहा। दरअसल, डेब्यू की फिल्म की शूटिंग के दौरान ही भाग्यश्री ने घरवालों के खिलाफ जाकर ब्वॉयफ्रेंड हिमालय दासानी से भागकर शादी कर ली थी। उनके इस फैसले ने उनका करियर चौपट कर दिया।
| Updated : Feb 28 2020, 10:13 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
'मैंने प्यार किया' के बाद उन्होंने कुछ और फिल्में की लेकिन वे सफलता हासिल नहीं कर पाईं। सफलता नहीं मिलने पर वे फिल्मों से दूर पर्सनल लाइफ में बिजी हो गई।
27
भाग्यश्री ने अमोल पालेकर द्वारा निर्मित टेली सीरियल 'कच्ची धूप' से अपने करियर की शुरुआत की थी। राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म से डेब्यू करने के बाद भाग्यश्री ने एक-दो फिल्में ही की और फिल्मी दुनिया को छोड़ घर बसा लिया।
37
भाग्यश्री के दो बच्चे अवन्तिका दासानी और अभिमन्यु दासानी हैं। उन्होंने कुछेक भोजपुरी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। वे आखिरी बार 2002 में फिल्म 'तन्हा दिल तन्हा सफर' में नजर आईं थी।
47
भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में अपने बच्चों और अन्य काम के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि वे हसबैंड के साथ मिलकर मीडिया कंपनी सृष्टि एंटरटेनमेंट चलाती हैं। उनकी बेटी अवंतिका ने लंदन से बिजनेस में ग्रैजुएशन किया है और बेटा अभिमन्यु बॉलीवुड में एंट्री कर चुका है।
57
उन्होंने बताया था कि 'मैंने प्यार किया' की सक्सेस के बाद कई बड़ी फिल्मों का ऑफर उन्हें मिले। लेकिन उनकी शादी हो गई थी। इसलिए वे मैरिज लाइफ और फैमिली को प्रायोरिटी देना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने कई सारे प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट किए।
67
भाग्यश्री ने अपने पैलेस और सांगली वाले घर के बारे में बताया था- "हमारा पैलेस ग्रैंड फादर ने ब्रिटिश शासन काल में बनवाया था। इसलिए यह मॉडर्न स्ट्रक्चर में बना है। जिसमें विक्टोरियन एलिमेंट्स जैसे बड़े बाथरूम, सभी कमरों में ड्रेसिंग रूम वगैरा अटैच है। हमारा पैलेस उस दौर के स्ट्रक्चर्स के मुताबिक है। पैलेस में एक ग्रांड दरबार हॉल भी है जहां हजारों लोग मीटिंग के लिए आते थे। अब हम इस प्लेस को सिर्फ गणेश उत्सव के लिए ही रखते हैं।"
77
फिल्म मैंने प्यार किया के एक सीन में सलमान खान के साथ भाग्यश्री।