- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी से पहले मां को गले लगाकर इमोशनल हुआ करीना कपूर का भाई, नहीं रोक पाया आंसू
शादी से पहले मां को गले लगाकर इमोशनल हुआ करीना कपूर का भाई, नहीं रोक पाया आंसू
मुंबई. करीना कपूर की बुआ रीमा जैन का बेटा अरमान जैन शादी के बंधन में बंध गया है। मंगलवार को अरमान की बरात धूमधाम से निकली। अरमान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ सात फेरे। शादी से पहले अरमान मां रीमा जैन को गले लगाकर बेहद इमोशनल हो गए। इतना ही नहीं उनके आंसू तक निकल आए। उन्होंने देर तक मां को गले लगाए रखा। दूल्हा बने अरमान ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी और साफा बांधा था। अरमान जैन की बरात कार से पहुंची थी। मामा की शादी में करिश्मा की बेटी समायरा ने भी खूब डांस किया। इस दौरान यलो कलर की साड़ी में करीना बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं करिश्मा कपूर पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं।
| Updated : Feb 06 2020, 09:32 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
अरमान की दुल्हन शादी के मंडल तक पापा का हाथ थामे पहुंची थी। इस मौके पर अनीसा ने सुर्ख लाल रंग के लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की थी।
27
शादी के बाद एक-दूसरे के साथ रोमांटिक दिखे अरमान और अनीसा।
37
देवर की शादी में ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता बच्चन नंदा बनठन कर पहुंची थी। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। उनके बाल खुले थे और उन्होंने नथ भी पहन रखी थी। माथे पर बिंदी और हैवी नेकलेस से श्वेता ने अपनी लुक को कम्पलिट किया था।
47
निखिल नंदा और श्वेता नंदा।
57
मल्होत्रा और जैन फैमिली दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज देते हुए।
67
सास-ससुर और पत्नी के साथ पोज देते अरमान जैन।
77
पति, देवर और सास-ससुर के साथ पोज देती नई नवेली दुल्हन अनीसा।