• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अर्जुन कपूर ने बताया कैसे झेला मां को खोने का दर्द, 6 साल तक नहीं खोला था उनका कमरा भी

अर्जुन कपूर ने बताया कैसे झेला मां को खोने का दर्द, 6 साल तक नहीं खोला था उनका कमरा भी

मुंबई. अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन, इस बार वो अपनी मां मोना कपूर को लेकर छाए हुए हैं। अर्जुन मोना कपूर को हमेशा से ही याद कर भावुक हो जाते हैं। उनसे जुड़े किस्से और फोटो को वो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन ने 2012 में अपने बॉलीवुड डेब्यू के 1 महीने पहले अपनी मां को खो दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मां को खोने का दर्द कैसे झेला।

Asianet News Hindi | Updated : May 21 2020, 12:52 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

बीते दिनों मदर्स डे पर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के लिए इमोशनल वीडियो शेयर किया था। एक इंटरव्यू में वह इस दुख पर बात भी कर चुके हैं।

27
Asianet Image

अर्जुन ने इंटरव्यू में बताया था कि कोई एक पैरंट को खोने का दर्द कैसे झेल पाता है, उन्हें नहीं पता। मां को गुजरे 8 साल हो गए, लेकिन वो आज तक इसमें एक्सपर्ट नहीं बन पाए।

37
Asianet Image

अर्जुन ने कहा था कि वो इस पर कुछ नहीं कह सकते क्योंकि उनके लिए हर दिन एक नया संघर्ष है। ऐसा लगता है कि रीढ़ की हड्डी टूट गई है और कोई चलने को कह रहा है।

47
Asianet Image

इस दुख में उनकी बहन अंशुला कपूर उनकी ताकत बनीं। अर्जुन कहते हैं कि उन्हें उन लोगों से जलन होती है, जो घर जाते हैं और उन्हें मां मिलती है। इससे काफी फर्क पड़ता है। अर्जुन को अंशुला के आसपास होने से स्टेबिलिटी मिलती है। लेकिन, पहले अंशुला दिल्ली में काम करती थीं और वो मुंबई में अकेले रहा करते थे।

57
Asianet Image

अर्जुन बताते हैं कि वो अकेलेपन से बचने के लिए काम करते रहते थे। उन्होंने इसी तरह से इससे डील करने की कोशिश की। एक्टर कहते हैं कि उन्होनें इससे भागकर इसे झेलने की कोशिश की। इसके बाद उन्होनें इसको स्वीकार कर लिया कि यही उनका जीवन है, मां उनके साथ नहीं है।

67
Asianet Image

इस मुश्किल वक्त को झेलने के बारे में अर्जुन ने बताया था कि यह बात वो अब बता पा रहे हैं कि उन्होनें मां के कमरे को 6 साल तक नहीं छुआ। यह नॉर्मल बात नहीं है कि घर में जगह नहीं है और आप एक कमरा हमेशा बंद रख रहे हैं। लेकिन, उनके और अंशुला के लिए ये ऐसा ही है। यह उनका घर है।

77
Asianet Image

अर्जुन कहते हैं कि वो हर दिन बाहर जाते हैं, खुश रहते हैं, काम करते हैं, मजा आ रहा है, शूटिंग कर रहे हो, अपनी ड्रीम जॉब कर रहे हो लेकिन घर आकर मां को ये सब नहीं बता सकता। इसलिए अधूरापन सा लगता है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories