MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • इस वजह से 150 kg हो गया था अर्जुन कपूर का वजन, अस्थमा के साथ हो गई कई बीमारियां, इस शख्स ने किया Fit

इस वजह से 150 kg हो गया था अर्जुन कपूर का वजन, अस्थमा के साथ हो गई कई बीमारियां, इस शख्स ने किया Fit

मुंबई. 35 साल के अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में एक फूड से रिलेटेड शो में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने अपनी लाइफ और वजन से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि जब वे 16 साल के थे तब उनका वजन 150 किलो था। और इसी वजन के कारण उनको अस्थमा के साथ कई सारी बीमारियां हो गई थी। उन्होंने अपने वजन बढ़ने की कहानी भी शेयर की। उन्होंने यही वो वक्त था जब मेरे पेरेंट्स यानी बोनी कपूर और मोना कपूर अलग हो गए थे। इस दौरान मैं काफी डिस्टर्ब था। फिर मैंने अपना पूरा ध्यान खाने की तरफ लगा दिया। क्योंकि उस वक्त मेरे लिए यही कम्फर्ट जोन था। और खाने को खूब एन्जॉय भी करता था। हालांकि, आज की बात करें तो अर्जुन एकदम फिट है और फिल्मों में एक्टिव है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 29 2021, 06:05 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

वहीं, कुछ साल पहले अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे एयरोप्लेन की सीट का बेल्ट तक नहीं बांध पाते थे, क्योंकि उनकी कमर का घेरा इतना ज्यादा था। उन्होंने बताया था- 22 साल की उम्र में भी मैं 150 किलो का एक मोटा लड़का हुआ करता था। उस वक्त मुझे फिल्मों में आने का कोई शौक था।

29
Asianet Image

उन्होंने बताया था- उस दौरान मैं अपने वजन को लेकर कभी असहज महसूस करता था। तब मोटापा मेरी जिंदगी का हिस्सा बन चुका था। मैंने कभी नहीं चाहा कि वजन घटाऊं। मैं जैसा हूं, अच्छा हूं यही सोचकर मैं खुश रहने की कोशिश करता था।

39
Asianet Image

अर्जुन ने बताया था- वजन ज्यादा होने की वजह से मुझे अस्थमा था और मैं 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाता था। हालांकि, इसी दौरान सलमान खान से मुझे इंस्पिरेशन मिली और मैंने अपना वजन कम करने की प्लानिंग की। सलमान ने कहा था यदि तुम वजन कम कर ले तो हीरो बन सकते है। यही वो पल था जब मैंने एक्टर बनने के लिए अपना वजन कम करने की सोची। 

49
Asianet Image

उन्होंने बताया था- सलमान भाई के साथ मैंने अपना फिटनेस प्रोग्राम शुरू किया। दो साल तक लगातार उनके साथ जिम में जाता और वर्कआउट करता। मैंने अपनी फिजिक पर काम किया और 50 किलो वजन घटाया। 2012 में फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, एक्टिंग में किस्मत आजमाने से पहले उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी काम किया।

59
Asianet Image

कभी अर्जुन 3 बर्गर एक साथ खा लेते थे लेकिन अब वह अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। दिन की शुरुआत टोस्‍ट और 4-6 अंडों के साथ करते है। लंच में वे रोटी, सब्‍जी, दाल और चिकन खाते है।

69
Asianet Image

अर्जुन डिनर में प्रोटीन लेना ज्‍यादा पसंद करते हैं, जिसमें मछली, चिकन और चावल शामिल होता है। वहीं, अर्जुन मीठा खाने से परहेज करते हैं।

79
Asianet Image

अर्जुन कपूर अब खुद को फिट रखने के लिए रेग्युलर वर्कआउट करते हैं। वे वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, क्रास फिट एक्‍सरसाइज करते हैं, जो छोटी मसल्‍स पर फोकस करती है। यह एक्‍सरसाइज 20 मिनट की होती है। 

89
Asianet Image

इसके अलावा पुलअप्स, बैंच प्रेसेस, डेडलिफ्ट्स और स्क्वाट्स उनके वर्कआउट रूटीन में शामिल है। वह इस रूटीन को रोजान एक से दो घंटे फॉलों करते हैं। अर्जुन सप्ताह में 5 दिन एक्सरसाइज करते हैं।

99
Asianet Image
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories