- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- खुद से 13 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर भड़क गए अर्जुन कपूर, कह दी इतनी बड़ी बात
खुद से 13 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर भड़क गए अर्जुन कपूर, कह दी इतनी बड़ी बात
मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। अभी भी कई लोग इस महामारी का शिकार है। रोज हजारों लोगों की जान भी जा रही है। भारत में कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब थोड़ी ढील दी गई है। हालांकि, अभी भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबर वायरल हो रही है। इसको लेकर अर्जुन ने रिएक्ट किया है और वे काफी नाराज भी हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
अर्जुन और मलाइका ने भले ही अपने रिश्ते का स्वीकार आधिकारिक तौर पर किया हो लेकिन फैन्स इन दोनों को शादी के बंधन में बंधा देखना चाहते है। यहीं वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन कपल की शादी की खबर उड़ती रहती है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर खबर आई थी कि अर्जुन और मलाइका की शादी जून में परिवार के सामने होगी। वहीं अर्जुन इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।
शादी की अफवाह पर अर्जुन ने कहा- मीडिया में मेरी शादी की कई बार अफवाह उड़ी है, भले ही इससे मुझे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा हैं लेकिन यह सभी खबरें बेबुनियाद है। मुझे बार-बार अपनी शादी को लेकर जवाब देना पसंद नहीं है। मैं इन सभी खबरों को बार-बार सुनकर थक गया हूं।
महीनेाभर पहले अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- मैं 33 साल का हूं और मैंने इस समय शादी नहीं कर रहा हूं। मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आ रही है।
उन्होंने कहा था- अगर मैं शादी भी करता हूं तो अपने परिवार से सलाह लिए बिना नहीं करूंगा। उनकी रजामंदी मेरे लिए जरूरी है। मैं जब शादी करूंगा तो आपको जरूर पता चलेगा।
मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप कुछ सालों तक छुपाकर रखी थी। हालांकि, अब वे खुलकर सामने आ गए हैं और अपने रिश्ते को स्वीकार कर रहे हैं।
दोनों जब रिश्ते में आए थे तो लोगों ने इनके उम्र के अंतर को लेकर खूब मजाक उड़ाया था। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने दोनों के रिलेशन को लेकर जमकर भद्दे कमेंट्स किए थे। हालांकि, दोनों ने ही किसी की परवाह नहीं की।
दोनों को लेकर ये भी खबर सामने आई कि दोनों जल्दी ही मिलकर एक घर खरीदने वाले हैं। यहां तक अर्जुन के चाचा अनिल कपूर ने भी दोनों के रिश्ते को लेकर कहा था कि अर्जुन की जिस चीज में खुशी है वह उनके साथ है।
अर्जुन के चाचा अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मैं अर्जुन को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। जो चीज उसे खुशी देती है वो मुझे अच्छी लगती है। इस बारे में मेरी तरफ से कोई भी कमेंट करना ठीक नहीं है। क्योंकि मैं किसी की पर्सनल लाइफ पर बात करना पसंद नहीं करता। वो जिंदगी में क्या करना चाहता है, यह उसका फैसला होना चाहिए। हम सभी उसके साथ हैं।
आपको बता दें कि सालभर पहले मलाइका ने अपनी शादी की प्लानिंग भी शेयर की थी। एक चैट शो में उन्होंने बताया था - "हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग (फ्रेंड्स) होंगी।" उन्होंने यह भी बताया था कि वे अर्जुन को हर तरह से परफेक्ट मानती हैं।