- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या बिना शादी के एक ही घर में रहते हैं अर्जुन और मलाइका? बालकनी में आए नजर तो लोगों ने उठाए सवाल
क्या बिना शादी के एक ही घर में रहते हैं अर्जुन और मलाइका? बालकनी में आए नजर तो लोगों ने उठाए सवाल
मुंबई. कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए सरकार ने देश की जनता को सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही रविवार को सरकार ने जनता कर्फ्यू भी लगाया था। इस दिन पीएम मोदी के अपील करने के बाद लोग कोरोना से लड़ने वालों का आभार जताने के लिए अपनी-अपनी बालकनी में निकलें और थाली बजाकर उनके हौसले को बढ़ाएं। ऐसे में देश की जनता ने बड़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया था।
| Published : Mar 24 2020, 02:57 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
18
)
इसमें बॉलीवुड स्टार्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। ऐसे में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने हिस्सा लिया था। इस दौरान की दोनों की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
28
इन तस्वीरों में दोनों स्टार्स एक ही घर की बालकनी में दिख रहे हैं। ऐसे में दोनों को साथ में एक ही घर में देखने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये बिना शादी के एक ही घर में रहते हैं?
38
इसके सात ही एक ने लिखा, 'ये मैं क्या देख रहा हूं। बिना शादी के ही एक साथ।' वहीं एक ने लिखा, 'पहले से ही एक साथ रह रहे हैं।'
48
इस तरह से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की फोटो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों की उम्र के फासले को लेकर यूजर्स जमकर लताड़ रहे हैं।
58
बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही कई बार दोनों को लेकर खबरें भी आ चुकी हैं वो शादी करने वाले हैं।
68
अर्जुन और मलाइका के बीच 12 साल अंतर है। जहां मलाइका 46 की हैं वहीं, अर्जुन 34 साल के हैं।
78
बहरहाल, दोनों में से किसी ने भी अभी तक एक साथ रहने वाले मामले पर कुछ नहीं बोला है और ना ही कोई ऑफिशियली घोषणा की हैं।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।