- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- माथे से टपकता रहा पसीना और सांस भी फूली, लेकिन कसरत पूरी किए बिना नहीं माने 63 साल के अनिल कपूर
माथे से टपकता रहा पसीना और सांस भी फूली, लेकिन कसरत पूरी किए बिना नहीं माने 63 साल के अनिल कपूर
मुंबई। 63 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अनिल कपूर के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वो जी-तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- संडे हो या मंडे, यही अपना फंडे। एक वीडियो में अनिल कपूर साइकिलिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो साइकिल चलाते हुए पसीना-पसीना हो जाते हैं और उनकी सांस फूलने लगती है लेकिन बावजूद इसके वो एक्सरसाइज बंद नहीं करते हैं। वहीं एक और वीडियो में अनिल कपूर रनिंग करते नजर आ रहे हैं। शुरुआत में वो धीरे-धीरे दौड़ते हैं, लेकिन कुछ ही देर में पिकअप लेते हुए वो काफी तेज दौड़ने लगते हैं। अनिल कपूर को इस तरह भागता देख उनकी को-स्टार रहीं माधुरी दीक्षित ने भी चुटकी ली है।
| Updated : Feb 27 2020, 12:42 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
अनिल कपूर को दौड़ता देख माधुरी दीक्षित ने उनके वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा- अरे! ट्रेन तो पीछे रह गई AK. बता दें कि अनिल कपूर को शॉर्ट में लोग AK कहकर ही बुलाते हैं।
27
बता दें कि अनिल कपूर 63 की उम्र में खुद भी एकदम फिट रखते हैं और इसमें उनके डेली रुटीन का बहुत बड़ा हाथ है। एक इंटरव्यू के दौरान बेटी सोनम ने बताया था कि पापा अनिल कपूर रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते।
37
सोने-उठने के साथ-साथ अनिल कपूर अनुशासित डाइट भी फॉलो करते हैं। वे शुगर और जंक फ़ूड को अवॉयड करते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि ज्यादातर हेल्थ इश्यूज शुगर की वजह से होते हैं और आप इसे खाना जितना कम करेंगे, आपकी हेल्थ उतनी ही बेहतर रहेगी।
47
अनिल कपूर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वे उम्र संबंधी कॉमन बीमारियों से दूर हैं। अनिल कपूर की डाइट की बात करें तो वे दिन में 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाते हैं। इसमें सब्जियां, दाल, ओट्स, मछली, ब्रोकली, चिकन और प्रोटीन शेक्स शामिल होते हैं।
57
अनिल कपूर हर दिन 2 से 3 घंटे वर्कआउट करते हैं। वे अपने नियमों और बॉडी पार्ट्स की जरूरत के हिसाब से वर्कआउट बदलते रहते हैं।
67
हर दिन 10 से 20 मिनट तक कार्डियो करने के बाद वे फ्री वेट, पुश-अप्स, क्रंचेस, चेयर स्क्वाट जैसे टिपिकल वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट में तेजी से साइकिलिंग करना भी शामिल है।
77
सुबह उठकर या तो वे साइकिलिंग करते हैं या फिर जॉगिंग। योग प्रैक्टिस को भी उन्होंने अपने रुटीन का हिस्सा बनाया हुआ है।