- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 12 PHOTOS: पत्नी और 2 बच्चों के साथ इस आलीशान बंगले में रहते है अनिल कपूर, घर का हर कोना है खास
12 PHOTOS: पत्नी और 2 बच्चों के साथ इस आलीशान बंगले में रहते है अनिल कपूर, घर का हर कोना है खास
मुंबई. अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) की शादी को आज यानी बुधवार को 37 साल पूरे हो गए हैं। कपल ने 19 मई, 1984 को मुंबई में शादी की थी। यह लव मैरिज थी और दोनों के ही परिवारवालों को इस शादी से कोई एतराज नहीं था। बता दें कि 1980 में अनिल-सुनीता अपनी पहली डेट पर गए। उसी समय दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार जाग गया था। ये उस दौर की बात है, जब अनिल इंडस्ट्री में अच्छे से पैर नहीं जमा पाए थे और सुनीता एक सफल मॉडल बन चुकी थी। हालांकि, फिर भी दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई। आगे चलकर अनिल कपूर इंडस्ट्री के सुपरस्टार बने और उन्होंने मुंबई में अपना खुद का बंगला लिया। उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर आपको उनके बंगले की इनसाइड फोटोज दिखाना जा रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
अनिल कपूर की घर की कुछ इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अंदर से उनका घर बेहद लग्जीरियस है और हर कोने को बहुत ही करीने से सजाया गया है। अनिल फिलहाल फैमिली के साथ घर पर ही एन्जॉय कर रहे हैं। साथ ही वे अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रख रहे हैं और रोज सुबह वर्कआउट करते हैं।
जुहू, मुंबई में अनिल का एक आलीशान बंगला है। इसी घर में उन्होंने अपनी बेटी सोनम कपूर की शादी के कुछ फंक्शन्स भी किए थे।
अनिल के घर को उनकी वाइफ सुनीता ने डिजाइन किया है। उनकी सारी पसंदीदा चीजें घर में मिलेगी।
इस घर में वह अपनी पत्नी सुनीता, बेटी रिया और बेटे हर्षवर्धन के साथ रहते हैं। पहले सोनम भी यहां रहती थी लेकिन अब उनकी शादी हो गई हैं।
घर के बेडरूम, लिविंग से लेकर सीटिंग एरिया तक है शानदार।
अनिल की पत्नी सुनीता ने अपने घर में अंदर और बाहर भी कई पेड़-पौधे लगाए हैं।
उनके घर में मिट्टी से बनी हुई कई चीजें हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा मूर्तियां हैं।
उनके घर में लकड़ियों की चीजों का भी खास उपयोग किया गया है, जिनमें लकड़ी से बनी हुई कुर्सियां टेबल और बाकी चीजें हैं। घर में एक लॉबी भी है जहां भगवान बुद्ध मूर्ति भी है।
उनके घर में एक बहुत बड़ी बालकनी भी हैं। जहां वो अपने परिवार के साथ नाश्ता करते हैं ।
उन्होंने अपना एक अलग से मेकअप रूम भी बनाया हुआ है।
उन्होंने इस घर को पति अनिल की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, इसलिए इस घर में हर चीज बहुत ही शानदार है।
घर की दीवारों पर सुनीता ने कई बड़ी पेंटिंग लगाई हैं जो बेहद शानदार है। बाहर से बेहतरीन दिखता है उनका आशियाना।