- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ससुरालवालों के साथ एक ही फ्रेम में नजर आई नई नवेली दुल्हन बनी अनिल कपूर की बेटी, सास-ननद संग यूं दिए पोज
ससुरालवालों के साथ एक ही फ्रेम में नजर आई नई नवेली दुल्हन बनी अनिल कपूर की बेटी, सास-ननद संग यूं दिए पोज
मुंबई. अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है। उन्होंने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग फेरे लिए है। अनिल ने बेटी की शादी को काफी सीक्रेट रखा था। उनके जुहू वाले बंगले में हुई रिया की शादी में महज खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। हालांकि, शादी के दूसरे दिन उन्होंने अपने कुछ खास दोस्तों को दावत पर बुलाया था। लेकिन इसमें भी बॉलीवुड से जुड़ी गिनी-चुनी हस्तियां भी पहुंची थी। कपूर फैमिली के हर मेंबर ने रिया की शादी में जमकर एन्जॉय किया। अब रिया मायके से ससुराल पहुंच गई है। रिया की ससुरावालों के साथ एक ही फ्रेम में पहली फोटो सामने आई है। इस फोटो में वे सासऔर ननद के साथ पोज देती नजर आ रही है। नीचे पढ़े आखिर क्यों भागकर शादी करना चाहती थी अनिल कपूर की बेटी और किस तरह भेजा था अपनी शादी का कार्ड...
- FB
- TW
- Linkdin
)
रिया कपूर की ननद करिश्मा बूलानी ने अपने नई नवेली भाभी और परिवालवालों के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में रिया के सास-ससुर, पति करण बूलानी और अन्य फैमिली मेंबर पोज देते नजर आ रहे हैं।
सामने आई फोटो में रिया कपूर सफेद रंग की साड़ी और मैचिंग ज्वैलरी पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। बता दें कि शादी में लाल जोड़े की रस्म को तोड़कर रिया ने अपने लिए अलग ही आउटफिट सिलेक्ट किया था।
आपको जानकर इस बात की हैरानी होगी कि कपूर फैमिली की तरफ उन लोगों को खासतौर पर शादी का कार्ड भेजा गया था, जिन्हें वेडिंग फंक्शन में इन्वाइट नहीं किया गया था। इस कार्ड पर पूरी कपूर फैमिली के मान और साइन थे। ये कार्ड खासतौर पर रिया के बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोस्तों को भेजा गया था। इस कार्ड में बताया गया था रिया-करण की शादी कब हुई।
शादी के कार्ड पर लिखा था- ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 14.08.21 को करण और रिया की शादी घर में एक छोटे से समारोह में हुई थी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हम अपने कई करीबियों को इस शादी में शामिल नहीं कर पाए। हमने आप सभी को बहुत मिस किया लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। जैसा कि रिया और करण एक साथ अपना नया जीवन शुरू कर रहे है, हम उनकी आगे की जर्नी के लिए आप सभी से आशीर्वाद और प्यार मांग रहे हैं। हम आशा करते हैं कि जैसे ही सबकुछ सामान्य होगा, हम आप सभी के साथ जश्न मनाएंगे।
शादी के बाद इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर रिया कपूर ने बताया था कि वे भागकर शादी करना चाहती थी। और यदि ऐसा नहीं होता तो वे अपने लिविंग रूम में सात फेरे लेना चाहती थी। हालांकि, वे भाग तो नहीं लेकिन अपने लिविंग रूम में शादी करने का उनका सपना पूरा हुआ।
आपको बता दें कि अनिल कपूर का दामाद करण बिजनेसमैन होने के साथ ही साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। 1982 में पैदा हुए करण ने करियर की शुरुआत विज्ञापन की दुनिया से की थी। करण ने ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी से फिल्म एंड टीवी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। बेहद कम उम्र में ही करण ने कई एडवर्टाइज का निर्माण कर लिया था।
रिया और करण की मुलाकात फिल्म आयशा की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर मिलना-जुलना शुरू हुआ। आखिरकार दोनों ने अपना रिश्ता आगे बढ़ाया। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 12 साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया।