- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- Alia Bhatt In Lehenga Pics देखें ऐश्वर्या राय से कैटरीना कैफ तक का दुल्हन लुक, इस अंदाज ने खींचा सबका ध्यान
Alia Bhatt In Lehenga Pics देखें ऐश्वर्या राय से कैटरीना कैफ तक का दुल्हन लुक, इस अंदाज ने खींचा सबका ध्यान
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर हर दिन कोई न कोई नई जानकारी सामने आ रही है। आमजन से लेकर फैन्स तक ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर आलिया दुल्हन के लिबास में कैसी नजर आएंगी। सब ये भी जानना चाहते है कि आखिर उनकी शादी का जोड़ा किस रंग का और कैसा हैगा। खैर, ये तो वक्त ही बताएगा कि आलिया दुल्हन बन कैसी नजर आएंगी, लेकिन हम आपको दिखाने जा रहे हैं अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जब दुल्हन बनी तो उनका लुक और ब्राइडल लहंगा कैसा था। नीचे देखें ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ सहित अन्य हीरोइन का ब्राइडल लुक...
| Published : Apr 08 2022, 09:24 AM IST / Updated: Apr 08 2022, 01:07 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
आपको बता दें कि आलिया भट्ट इसी महीने की 15-16 तारीख को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। खबर ही कि शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन 13-14 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।
काजल अग्रवाल ने अपनी शादी मे मरून-गोल्जन लंहगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी भी कैरी की थी। उन्होंने 2020 में गौतम किचलु से शादी की थी।
कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना था। इस लहंगे के साथ उन्होंने हैवी गोल्डन ज्वैलरी पहनी थी, जिसमें वे वबेहद खूबसूरत दिख रही थी। उन्होंने 2021 में विक्की कौशल से शादी की थी।
अंकिता लोखड़े ने अपनी शादी में गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी पहनी थी। दुल्हन बनी अंकिता गोल्डन लहंगा में बेहद खूबसूरत दिखी थी। उन्होंने 2021 में विक्की जैन से शादी की थी।
पत्रलेखा ने राजकुमार राव से 2021 में शादी की थी। अपनी शादी में पत्रलेखा ने सुर्ख लाल की साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने सिर पर गोल्डन जरी वाला दुपट्टा ओढ़ा था। हैवी ज्वैलरी पहले पत्रलेखा बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
यामी गौतम ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग की साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी थी। उन्होंने 2021 में आदित्य धर से शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी काफी सीक्रेट थी।
दीपिका पादुकोण अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहन बेहद खूबसूरत लगी थी। उन्होंने लहंगे के साथ गोल्डन जरी वाली ओढनी ओढ़ी थी। हैवी नेकलेस, बड़ी सी नथ और मांग टीका लगाए वे बेहद खूबसूरत दिखी थी। उन्होंने 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी।
अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का प्रिटेंड लहंगा कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी भी पहनी थी। उनके वेडिंग खूह वायरल हुआ था। उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से 2017 में शादी की थी।
दीया मिर्जा ने 2021 में वैभव रेखी के शादी की थी। उनकी शादी बेहद तरीके से की गई थी। शादी में दीया ने लाल रंग की साड़ी और सिर पर जरी की बॉर्डर लगी ओढ़नी ओढ़ी थी।
ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। अपनी शादी में ऐश्वर्या राय ने ट्रेडिशनल पीले रंग की साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी।
ये भी पढ़ें
बेहद खूबसूरत है अल्लू अर्जुन की पत्नी, कभी इस कारण एक्टर को दामाद बनाने तैयार नहीं थे ससुरालवाले
अंदर से इतनी लग्जरी और स्टाइलिश है Pushpa स्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी, जानें कितनी है कीमत
जाह्नवी कपूर ने पीठ दिखाते हुए पहनी इतनी बोल्ड ड्रेस कि बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, दे डाली ऐसी सलाह