- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Berlin में Alia Bhatt ने बिखेरा हुस्न का जलवा, ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन के साथ बालों में गुलाब लगा लूट लिया दिल
Berlin में Alia Bhatt ने बिखेरा हुस्न का जलवा, ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन के साथ बालों में गुलाब लगा लूट लिया दिल
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) इन दिनों अपनी मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (gangubai kathiawadi) के प्रमोशन में बिजी हैं। मूवी का प्रीमियर बर्लिन (Berlin) में रखा गया है। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में उनकी मूवी दिखाई जाएगी। जिसकी वजह से अदाकारा वहां पहुंची हैं। आलिया यहां पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं। ऑफ सोल्डर व्हाइट गाउन में वो बर्लिन की सड़कों पर जम निकली तो हर किसी की निगाहें उनकी तरफ मुड़ गईं। आइए नीचे देखते हैं आलिया का दिलकश अंदाज...
- FB
- TW
- Linkdin
)
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की है। जिसे देखकर उनके फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी अदाकारा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। (साभार: Alia Bhatt/Instagram)
आलिया भट्ट ऑफ सोल्डर व्हाइट गाउन में बर्लिन के फेमस इमारतों के बीच पोज देती दिखाई दे रही हैं। वो इस ड्रेस में बेहद ही हसीन लग रही हैं।
आलिया ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है और एक साइड में उन्होंने गुलाब के फूल लगा कर एक अलग ही लुक दे रही हैं। आलिया ने न्यूड आईशैडो, पलकों पर मस्कारा , कंटूरेड गाल और सॉफ्ट रेड लिपस्टिक के शेड के साथ खुद को तैयार किया।।
फैशन स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने आलिया के पूरे लुक को तैयार किया है। सिंपल लुक में वो और भी ज्यादा दिलकश लग रही हैं।
इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करने के साथ ही आलिया ने कैप्शन में लिखा है 'बर्लिन बेबी'। अदाकारा यहां 72वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने आई हैं।
बता दें कि आलिया अपनी अपकमिंग मूवी के प्रमोशन के लिए लगातार सफेद रंग के आउटफिट में ही नजर आ रही हैं। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के लिए भी आलिया ने सफेद रंग के गाउन का ही चयन किया है। वहीं यहां पर वो सफेद साड़ी या सूट में दिखाई दे रही हैं।
'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म हुसैन जैदी की किताब के एक चैप्टर माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। असल जिंदगी में जिस महिला के किरदार को आलिया निभा रही हैं उनका नाम गंगूबाई कोठेवाली था। एक समय पर गंगूबाई के संपर्क मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन और राजनेताओं से थे। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। उन्होंने देखते ही देखते अपना दबदबा बना लिया था। यह मूवी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें:
मां के आंचल से लेकर लता दी की गोद तक ऐसे दिखते थे Bappi Lahiri, देखें अनदेखी तस्वीरें
इस वजह से BAPPI LAHIRI ने फेमस अमेरिकी रैपर पर किया था केस, हॉलीवुड में भी छा गए थे बप्पी दा
डॉ नेने के अलावा Madhuri Dixit की लाइफ में है 'वो', एक लाख की साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा