• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • रणबीर कपूर के लिए आलिया भट्ट ने साड़ी पर लिखवाया था खास संदेश, क्या आपने नोटिस किया

रणबीर कपूर के लिए आलिया भट्ट ने साड़ी पर लिखवाया था खास संदेश, क्या आपने नोटिस किया

मुंबई. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का प्यार मुक्कमल हो गया। बेहद ही कम लोगों की मौजदूगी में कपल शादी के बंधन में बंधे। सोशल मीडिया पर इनकी वेडिंग फोटोज वायरल हो रही है। सबसे ज्यादा चर्चा आलिया के आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक की हो रही है। इतना ही नहीं उनका नो मेकअप लुक को लेकर भी बज बना हुआ है। आलिया भट्ट ने अपने दुल्हन लुक को पूरी तरह रणबीर को समर्पित कर दिया था। आइए नीचे देखते है आलिया भट्ट की वेडिंग लुक और साड़ी में छुपा खास संदेश...

Nitu Kumari | Published : Apr 15 2022, 09:43 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

आलिया भट्ट की वेडिंग की तस्वीरें तो आप सबने देख ली होगी। कई चीजों को नोटिस भी कर लिया होगा। लेकिन हम आपको कुछ खास बातें उनके वेडिंग लुक की बताएंगे जो अभी तक आपको पता नहीं होगा।

29
Asianet Image

आलिया भट्ट ने अपनी शादी के लिए बिल्कुल अलग अंदाज अपनाया था। ना तो उन्होंने हैवी मेकअप किया था और ना ही बालों का जुड़ा करके डिजाइन बनाया था। उनका हर स्टाइल सबसे अलग था।

39
Asianet Image

आलिया ने अपने आउटफिट से लेकर मंगलसूत्र तक में कुछ स्पेशल बनवाया था। जिसका कनेक्शन रणबीर कपूर से जुड़ा था। सबसे पहले मंगलसूत्र की बात करते हैं।

49
Asianet Image

आलिया के मंगलसूत्र से लेकर कलीरे तक में नंबर 8 बने थे।  8 रणबीर कपूर का लकी नंबर है। जिसे अदाकारा ने हर चीज में समेट लिया है। मंगलसूत्र, कलीरा, मेहंदी हर चीज में उन्होंने नंबर 8 बनवाया। 

59
Asianet Image

आलिया के शादी के जोड़े की बात करें तो सब्यसाची ने उनकी साड़ी और दुपट्टे को डिजाइन किया था। अपने आउटफिट से लेकर कलीरे तक में अदाकारा ने अपनी फेवरेट चीजों को डिजाइन करवाया था। रणबीर की दुल्हनिया ने साड़ी की ब्लाउज पर तितली का डिजाइन बनवाया था। कलीरे में बादल, तितली, स्टार और नंबर आठ बने हुए थे। दरअसल, आलिया को बादल, बटरफ्लाइ से बेहद प्यार है। इसलिए उन्होंने इसे अपने खास चीजों में बनवाया जो हर दम उनके पास रहने वाली है। 

69
Asianet Image

आलिया ने अपनी साड़ी पर शादी की डेट भी लिखवाई हैं। साड़ी की पल्लू पर सिल्वर वर्क से The fourteenth of April 2022 अंकित है। अदाकारा के साड़ी पर सिल्वर और गोल्डन वर्क किया गया था।

79
Asianet Image

आलिया ने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए अनकट डायमंड और मोती लगे ज्वेलरी पहनी थी। जिसे सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था।

89
Asianet Image

आलिया ने अपने बालों को खुला रखा था। इसके साथ ही उन्होंने बेहद ही मिनिमल मेकअप किया था। आप और हम सोच भी नहीं सकते कि बहुत कम मेकअप में शादी हो सकती है। लेकिन अदाकारा ने ये बता दिया कि खूबसूरती मेकअप से नहीं बल्कि अंदर से निकलती है।

99
Asianet Image

अदाकारा ने अपने नाखून पर भी ज्यादा वर्क नहीं किया था। उन्होंने प्रिस्टीन आइवरी नेल्स रखना पसंद किया। आलिया को ऐसे ही नहीं उनकी सास और ननद डॉल मानती हैं। वो है ही इतनी प्यारी की उन्हें मेकअप की जरूरत नहीं है। 

और पढ़ें:

सोनम कपूर के घर चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा,नर्स आनंद आहूजा की दादी को नींद की गोली खिलाकर करती थी चोरी

12 दिन के बच्चे को घर पर छोड़ काम पर लौटीं भारती सिंह, फैंस देने लगे ये सलाह

रणबीर-आलिया को शादी में मिले दो स्पेशल गिफ्ट,इनकी चमक के आगे फीकी पड़ गई सबके तोहफे

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
रणबीर कपूर
आलिया भट्ट
 
Recommended Stories
Top Stories