- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- मिस्ट्री गर्ल संग कार में नजर आया Akshay Kumar का बेटा, इन्हें देखते ही ऐसे छुपा लिया अपना चेहरा
मिस्ट्री गर्ल संग कार में नजर आया Akshay Kumar का बेटा, इन्हें देखते ही ऐसे छुपा लिया अपना चेहरा
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का 18 साल का बेटा आरव कुमार (Aarav Kumar) यूं तो लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करता है। हालांकि, कभी-कभार वो फ्रेंड्स के साथ नजर आ जाता है। बीती रात आरव कार में मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए। हालांकि, दोनों ने ही चेहरे पर मास्क पहन रखा था। बावजूद इसके जब फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटोज क्लिक करना शुरू किया तो दोनों ने अपना छुपा लिया। फिर दोनों कार से उतरकर जल्दी-जल्दी कहीं चले गए। इस दौरान आरव काले रंग की टी-शर्ट और जीन्स में नजर आए। आपको बता दें कि आरव पापा की तरह कुकिंग का शौक रखता हैं। वैसे अन्य स्टार किड्स की तुलना में आरव बेहद हैंडसम हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
आपको बता दें कि आरव सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के जिगरी दोस्त है। कई बार दोनों को साथ में फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करते देखा जा सकता है। उन्होंने जुहू स्थित इकॉले मोंडिआले वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है।
कार से उतरते ही आरव मिस्ट्री गर्ल के साथ कहीं तेजी से चले गए। आपको बता दें कि अक्षय का बेटा लंबे समय बाद घर से बाहर नजर आया।
आरव को अपनी फोटोज क्लिक करवाना जरा भी पसंद नहीं है। वे ज्यादा से ज्यादा कोशिश करते हैं कि इन सब चीजों से दूर रहे।
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे वर्सोवा बीच पर नजर आई। वे एक ब्रांड शूट के लिए जा रही थी।
करिश्मा कपूर बेटे कियान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट और लोअस कैरी कर रखा था।
फिल्म राम सेतु की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार मुंबई से अयोध्या रवाना हुए। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरुचा भी थी।
परीणीति चोपड़ा काले रंग के कपड़ों में एयरपोर्ट पर नजर आई।
मलाइका अरोड़ा जिम के बाहर किसी से मोबाइल पर बात करती नजर आई। उन्होंने अपने बालों को टाइट बांध रखा था और वे बिना मेकअप थी।
मौनी रॉय बांद्रा के एक इवेंट में नजर आई। इस दौरान उन्होंने बेहद हॉट ड्रेस कैरी कर रखी थी।
हल्के पीले रंग की ड्रेस और खुले बालों में नजर आई कृति सेनन। वे बांद्रा में एक इवेंट में शामिल हुई।