MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अक्षय से सैफ सहित इन स्टार का आया बड़े घरानों की लड़कियों पर दिल, किसी ने की शादी किसी का टूटा रिश्ता

अक्षय से सैफ सहित इन स्टार का आया बड़े घरानों की लड़कियों पर दिल, किसी ने की शादी किसी का टूटा रिश्ता

मुंबई. कोरोना की दशहत फिलहाल बनी हुई है। दुनियाभर में कई लोग इस वायरस की चपेट में है और कई तो मौत के मुंह में जा चुके हैं। भारत में हालात बहुत अच्छे नहीं है। हालांकि, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से और थ्रोबैक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन सहित कई सेलेब्स से जुड़ा एक किस्सा वायरल हो रहा है। ये वो सेलेब्स ने जिनका दिल बड़े फिल्मी घरानों की लड़कियों पर दिल आया। इनमें से कुछ तो शादी के बंधन में बंधे लेकिन कुछ का रिश्ता सगाई करने के बाद भी टूट गया।
 

Asianet News Hindi | Updated : Aug 29 2020, 10:05 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

अक्षय कुमार का अफेयर यूं तो कई एक्ट्रेसेस के साथ रहा लेकिन आखिर में उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की। वहीं, सैफ अली खान खुद नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं और उनकी दूसरी शादी शोमैन के नाम से फेमस राजकपूर की पोती करीना कपूर से हुई।

210
Asianet Image

सलमान खान की बहन अर्पिता का हाथ थामकर आयुष शर्मा सलीम खान के दामाद बने। आयुष भी राजनैतिक घराने से तालुल्क रखते हैं। 

310
Asianet Image

अभिषेक बच्चन कपूर खानदान के दामाद बनने वाले थे। उनकी सगाई कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर से हुई भी थी, लेकिन रिश्ता बनने से पहले ही टूट गया। फिर अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी की।

410
Asianet Image

कुणाल खेमू ने सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के साथ शादी रचाई। सोहा नवाबी खानदान से ताल्लुक रखती है। उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने जमाने की सुपरस्टार रही हैं।
 

510
Asianet Image

रंग दे बसंती फेम एक्टर कुणाल कपूर, अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं। उन्होंने अमिताभ की भतीजी नैना बच्चन से शादी की है।

610
Asianet Image

अर्जुन कपूर भी सलमान खान के परिवार के दामाद बनने वाले थे। उनका अफेयर सलमान की बहन अर्पिता खान से रहा। लेकिन रिश्ता किसी वजह से टूट गया और फिर अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की। अर्जुन अब मलाइका अरोड़ को डेट कर रहे हैं।

710
Asianet Image

अजय देवगन के अफेयर के किस्से भी कम नहीं रहे। उन्होंने नामी फिल्मी खानदान की बेटी काजोल से शादी की।

810
Asianet Image

कुमार गौरव ने सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से शादी की और वे दत्त परिवार के दामाद बने। कुमार गौरव जुबली स्टार के नाम से फेमस एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे हैं।
 

910
Asianet Image

एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने भी सलमान खान की बहन अलविरा खान के साथ शादी की।

1010
Asianet Image

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं फिल्म स्टार और निर्माता धनुष है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories