MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अक्षय कुमार दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में एकमात्र इंडियन, इतनी है कमाई

अक्षय कुमार दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में एकमात्र इंडियन, इतनी है कमाई

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सफल स्टार की बात की जाए तो अक्षय कुमार का नाम जरूर लिया जाएगा। 2019 में उन्होंने चार हिट फिल्में दी थीं, जिनमें से तीन फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। बता दें कि 2020 में अक्षय कुमार अकेले ऐसे इंडियन सेलेब हैं, जिन्होंने फोर्ब्स 2020 की टॉप 100 लिस्ट में जगह बनाई है। अक्षय कुमार ने तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में 52वां स्थान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2019 जून से मई 2020 तक उनकी कमाई 48.4 मिलियन डॉलर बताई गई है यानी की लगभग 364 करोड़ रुपए। हालांकि, उनकी कमाई कमी हुई है।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 06 2020, 10:09 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

लिस्ट के अनुसार अक्षय ने इस स्थान को पाने के लिए विल स्मिथ, जेनिफर लोपेज और जानी-मानी सिंगर रिहाना जैसे हॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ा है। लिस्ट में टॉप 10 सेलेब्रिटीज में काइली जेनर, केन्ये वेस्ट, रोजर फेडरर, क्रिस्टियानी रोलनाल्डो, लॉयनेल मेसी, टायलर पेरी, नेयमार, हॉवर्ड स्टर्न, लेब्रॉन जेम्स और ड्वेन जॉनसन शामिल हैं।

28
Asianet Image

अक्षय लिस्ट में 52वीं पोजिशन पर हैं। पिछले साल के मुकाबले उनकी स्थिति 19 स्थान नीचे खिसकी है। पिछली बार वे 33वीं पोजिशन पर थे। तब अक्षय की आमदनी 466 करोड़ बताई गई थी।

38
Asianet Image

फोर्ब्स के साथ एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी सफलता का राज शेयर करते हुए बताया- 'आपको समय के अनुसार खुद को बदलना पड़ता है। आज फिल्मों की कहानियां बदल गई हैं, दर्शक चेंज गए हैं, यहां तक कि मेरे चेक में लगने वाले जीरो की संख्या भी बदल गई है। हर  चीज बदल रही है। यही सफलता का मूल मंत्र है।'

48
Asianet Image

अक्षय ने कहा कि इंडस्ट्री में वो केवल पैसे के लिए आए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में फिल्में केवल पैसों के लिए ही की थीं लेकिन अब वो अपने आपको एक एक्टर के तौर पर स्थापित करने में लगे हैं। वे कोरोना लॉकडाउन के बाद फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे।

58
Asianet Image

बात अक्षय के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एक्सक्लूसिव प्रीमियर राइट्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा खरीदे जा चुके हैं। सूत्र के अनुसार 'लक्ष्मी बॉम्ब' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 125 करोड़ रुपए में बेचा गया था।

68
Asianet Image

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय कुमार का एकदम डिफरेंट लुक देखने को मिलेगा। अक्षय इसमें माथे पर बड़ी सी बिंदी, लाल साड़ी, हाथों में ढेर सारी चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आएंगे। उनका चेहरा थोड़ा डरावना भी नजर आएगा। फैन्स ने अब तक अक्षय का ऐसा लुक नहीं देखा है। 

78
Asianet Image

उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब साउथ की फिल्म मुनी 2 : कांचना की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय-कियारा के अलावा तुषार कपूर, तरुण अरोड़ा, शरद केलकर, अश्विनी कालसेकर लीड रोल में है। पहले ये फिल्म 22 मई को रिलीज होने वाली थी।
 

88
Asianet Image

वे आनंद एल रॉय की फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ धनुष और सारा अली खान लीड रोल में है। इसके अलावा वे पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, बेल बॉटम में भी नजर आएंगे।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories