- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सफेद बाल, मास्क और बड़ी फ्रेम का चश्मा पहने दिखी अक्षय कुमार की सास, टेंशन में नजर आए अभिषेक
सफेद बाल, मास्क और बड़ी फ्रेम का चश्मा पहने दिखी अक्षय कुमार की सास, टेंशन में नजर आए अभिषेक
मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। दुनियाभर में कई लोग इस वायरस की चपेट में हैं। कई लोग इसी वजह से मौत से मुंह में जा चुके हैं। भारत में भी इसका असर अभी भी है। यहां भी रोज हजारों लोगों की मौत हो रही है। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन में ढील है ताकि लोग अपना काम कर सके। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने जरूर अपना काम शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ मॉर्निंग वॉक पर भी निकलने लगे हैं। इसी बीच सैफ अली खान और करीना कपूर फैमिली के साथ नजर आए तो अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया भी स्पॉट हुईं। इनके अलावा अन्य सेलेब्स भी अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
चेहरे पर मास्क, सफेद बाल और बड़ी काली फ्रेम का चश्मा लगाए डबिंग स्टूडियो के बाहर डिंपल कपाड़िया स्पॉट हुई। वे अपनी कार की फ्रंट सीट पर बैठी दिखी। वहीं, अभिषेक बच्चन हुड जैकेट और जीन्स में स्पॉट हुए। चेहरे पर मास्क लगाए अभिषेक काफी टेंशन में दिखे।
डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए अभिषेक बच्चन।
सैफ अली खान और करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ नजर आए। इस दौरान तैमूर पापा सैफ के कंधे पर बैठे दिखे। तैमूर ने चेहरे पर मास्क लगाने की बजाए हाथ से पकड़ रखा था।
सैफ के साथ उनकी बहन सोहा अली खान भी स्पॉट हुई। वहीं, कुणाल खेमू बेटी इनाया को कंधे पर लिए दिखे।
फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर कार ड्राइव करते हुए।
रिया चक्रवर्ती और शिबानी दांडेकर, डिनो मोरिया के घर से बाहर निकलते दिखे।
अमित साध भी डबिंग स्टूडियो के बाहर नजर आए।
माहिरा शर्मा चेहरे पर मास्क लगाए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।
नुसरत बरूचा भी व्हाइट सूट पहने मुंबई की सड़कों पर नजर आई।
अनुपम खेर चेहरे पर मास्क लगाए कहीं जल्दी में जाते नजर आए।
टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी स्पॉट हुईं।
रिया चक्रवर्ती काफी परेशान हालत में दिखाई दी।