- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- कम नहीं रही अक्षय कुमार की आशिक मिजाजी, एक के बाद एक तोड़ा इन 7 हीरोइनों का दिल, 2 से की थी सगाई भी
कम नहीं रही अक्षय कुमार की आशिक मिजाजी, एक के बाद एक तोड़ा इन 7 हीरोइनों का दिल, 2 से की थी सगाई भी
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में खिलाड़ी के नाम से फेमस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 54 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 सितंबर, 1967 को अमृतसर में हुआ था। 1991 में आई सौगंध उनकी पहली फिल्म थी, जो सुपरफ्लॉप रही थी। हालांकि, उन्होंने अपने मेहनत से बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल किया। ऐसा कहा जाता है कि अक्षय अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी आशिक मिजाज रहे हैं। उनका अफेयर कई हीरोइनों के साथ रहा लेकिन उन्होंने ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का हाथ थामा। हालांकि, शादी के बाद भी उनके अफेयर के किस्से कम नहीं रहे हैं। बता दें कि अक्षय के लिए फेमस था कि उनका जिस भी हीरोइन के साथ अफेयर शुरू होता था वे उसके साथ सगाई करने लेते या फिर शादी करने का वादा करते थे। नीचे पढ़े किन-किन हीरोइनों के साथ कहा अक्षय कुमार का अफेयर...
| Published : Sep 09 2021, 09:53 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही यानी 8 सिंतबर को अपनी मां अरुणा भाटिया को खो दिया। वे इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। और यहीं वजह है कि वे अपना जन्मदिन भी नहीं मनाएंगे।
अक्षय कुमार का अफेयर सबसे ज्यादा रवीना टंडन के साथ सुर्खियों में रहा। दोनों ने फिल्म मोहरा में साथ काम किया। साथ काम करते-करते दोनों करीब आ गए। दोनों की नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि अक्षय ने रवीना के साथ सगाई तक कर ली थी। ये बात खुद रवीना ने एक इंटरव्यू में कही थी। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया और दोनों में ब्रेकअप हो गया।
शिल्पा शेट्टी और अक्षय के बीच अफेयर भी सुर्खियों में रहा। अक्षय ने शिल्पा के साथ सगाई कर शादी तक करने का वादा किया था। लेकिन शिल्पा को पता चला गया था कि अक्षय उन्हें धोखा दे रहे हैं। ब्रेकअप के बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अक्षय ने उनका यूज किया और मतलब निकलने के बाद उन्हें छोड़ दिया। हालांकि, अब दोनों में रिश्ते सामान्य हैं।
अक्षय कुमार ने आयशा जुल्का के साथ फिल्म खिलाड़ी में काम किया। दोनों ही रील लाइफ में रोमांस करते-करते रीयल लाइफ में भी एक-दूसरे के करीब आ गए। लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और कुछ वक्त तक दोनों डेट करने के बाद अलग हो गए।
फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में साथ काम करते-करते अक्षय का नाम रेखा के साथ भी जुड़ा। रेखा के साथ अक्षय का अफेयर सबसे ज्यादा चौंका देने वाला था। रेखा अक्की से उम्र में काफी बड़ी हैं। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा की नजरें अक्षय से हटती ही नहीं थीं। वह हर समय अक्षय के नजदीक रहने की कोशिश करती थीं।
अक्षय का नाम पूजा बत्रा के साथ भी जुड़ा। इन दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी जब अक्षय इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे और पूजा एक सुपर मॉडल थीं। दोनों में दोस्ती हुई और अफेयर की खबरें आईं। पूजा के सहारे ही अक्षय फिल्मी पार्टियों में जाया करते थे। लेकिन जब उन्हें फिल्मों का ऑफर मिले तो उन्होंने पूजा ने किनारा कर लिया।
फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के दौरान वे ट्विंकल खन्ना के करीब आए। दोनों की नजदीकियां बढ़ी और अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। ट्विंकल भी राजी हो गई। बता दें कि दोनों ने जनवरी 2001 में शादी की। दोनों के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं।
ट्विंकल से शादी के बाद भी अक्षय के अफेयर के किस्से कम नहीं हुए। अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जुड़ा। मीडिया में इनके अफेयर्स की खबरें आने के कारण ट्विंकल इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने पति को प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म न करने की हिदायत दें डाली थी।