- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या अजय देवगन की बेटी न्यासा और पत्नी काजोल को हो गया है कोरोना, एक्टर ने किया रिएक्ट
क्या अजय देवगन की बेटी न्यासा और पत्नी काजोल को हो गया है कोरोना, एक्टर ने किया रिएक्ट
मुंबई. कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन कर दिया गया है। आमजन की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुद को घरों को कैद कर रखा है। जहां एक ओर कोरोना के संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स आइसोलेशन में हैं। वहीं अजय देवगन ने पत्नी काजोल और बेटी न्यासा को कोरोना होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने अजय देवगन से सवाल करना शुरू कर दिया। परेशान होकर अजय देवगन ने ट्वीट कर जवाब दिया। फिलहाल अजय देवगन ने पूरे परिवार के साथ खुद को भी घर में कैद कर रखा है। बता दें कि अजय के साथ काफी प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन अभी सभी का काम रूका हुआ है।
| Updated : Apr 07 2020, 10:36 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
18
)
अजय देवगन ने पत्नी और बेटी के कोरोना संक्रमित होने की खबर का खंडन किया है। अजय ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी पत्नी काजोल और बेटी न्यासा बिल्कुल ठीक हैं।
28
अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूछने के लिए धन्यवाद। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाह बेबुनियाद हैं।'
38
ऐसी अफवाह थी कि न्यासा में कोरोना वायरस के कुछ लक्षण दिखे, जिसके बाद काजोल उन्हें लेकर अस्पताल गईं थी। ये खबर तेजी से वायरल होने लगी थी, जिसके बाद अजय ने खुद इन्हें गलत साबित किया।
48
बता दें कि कोरोना की दहशत के बीच कुछ दिनों पहले काजोल आनन-फानन में सिंगापुर में पढ़ रही बेटी न्यासा को मुंबई लेकर आई थी।
58
मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट हुए थे और उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लोगों ने दोनों लताड़ भी लगाई थी क्योंकि दोनों ने न तो मास्क लगा रखा था और न ही ग्लव्स पहने हुए थे।
68
बता दें कि इस समय पूरा देवगन परिवार आइसोलेशन में हैं और वे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
78
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म को पहले 24 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में है।
88
बेटी न्यासा के साथ काजोल और अजय देवगन।