- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्राइवेट जेट के साथ अकूत संपत्ति के मालिक हैं अजय देवगन, मुंबई में है दो आलीशान घर, देखें Inside तस्वीरें
प्राइवेट जेट के साथ अकूत संपत्ति के मालिक हैं अजय देवगन, मुंबई में है दो आलीशान घर, देखें Inside तस्वीरें
मुंबई.बॉलीवुड के 'सिंघम'आज अपना 53वां जन्मदिन (Ajay Devgn birthday) मना रहे हैं। 22 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने फिल्म 'फूल और कांटे' मूवी से सिनेमा इंडस्ट्री में कदम रखा था। मूवी उस वक्त की हिट फिल्मों में शुमार हो गई थी। गंभीर रोल से लेकर कॉमेडी किरदार में वो जान डाल देते हैं। उनकी अमूमन हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है। शायद यही वजह है कि वो दो बार बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पा चुके हैं। आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी कुल संपत्ति के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
)
अजय देवगन लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। मुंबई के पॉश इलाके जुहू में उनका बंगला है। इसके अलावा एक फ्लैट भी है। लेकिन अजय अपने परिवार के साथ अपने बंगले शिवशक्ति में रहते हैं। जो अंदर और बाहर से देखने में बेहद शानदार है। इस बंगले की कीमत 30 करोड़ रुपए हैं।
एक्टर के इस बंगले में चार बेडरूम है। जिसकी सजावट बेहद ही खूबसूरत तरीके से किया गया है। इसके अलावा लाइब्रेरी भी इस बंगले में हैं। अजय को पढ़ना पसंद है।
शिवशक्ति में जिम , स्पोर्ट्स रूम और स्वीमिंग पूल भी है। जहां अजय देवगन अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं।
शूटिंग के बाद ज्यादातर वक्त वो घर में ही होते हैं, क्योंकि उन्हें पार्टियों में जाना पसंद नहीं है। एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि अजय को गैदरिंग पसंद नहीं है। वो शांत रहना और निजी लाइफ ज्यादा एन्जॉय करते हैं।
अजय देवगन 295 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई का मेन जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोमेंट है। एक्टर मूवी में फीस के अलावा प्रॉफिट में हिस्सेदारी भी लेते है।
अजय देवगन एक फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। मूवी में गेस्ट रोल के लिए भी वो करोड़ो रुपए लेते हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उन्होंने 11 करोड़ रुपए लिए थे, वहीं आरआरआर के लिए 25 करोड़ की फीस ली थी।
अजय देवगन के पास अपना प्राइवेट जेट भी है। जिसकी कीमत 84 करोड़ रुपए है। अजय देवगन उन भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। इस प्राइवेट जेट का नाम हॉकर 800 है।
अजय कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं।बीएमडब्ल्यू जेड4,मासेराती क्वॉट्रोपोर्टे,मर्सिडीज बेंज एस क्लास समेत 7 कार उनके गैराज में है।
और पढ़ें:
उर्फी जावेद ने फराह के बाद कश्मीरा शाह को दिया मुंहतोड़ जवाब, हजम नहीं हुई घटिया स्टाइल वाली बात