- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इसलिए ऐश्वर्या राय ने शादी के कुछ सालों बाद बदला था अपना मंगलसूत्र, वजह जान पड़ जाएंगे सोचे में
इसलिए ऐश्वर्या राय ने शादी के कुछ सालों बाद बदला था अपना मंगलसूत्र, वजह जान पड़ जाएंगे सोचे में
मुंबई. कोरोना की मार दुनिया झेल रही है। इस महामारी की चपेट में अब तक कई लोग आ चुके हैं। हजारों लोग रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में भी इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। हालांकि, कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब यहां ढील दी गई है। बावजूद इसके कम ही लोग बाहर निकल रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अभी भी घरों में रहकर ही फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बच्चन बहू यानी ऐश्वर्या राय को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। ये खबर उनके मंगलसूत्र से जुड़ी है। आइए, बताते हैं आखिर क्या है ये किस्सा।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
दरअसल, ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी करने के कुछ सालों बाद अपना मंगलसूत्र, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई है, को बदल दिया था। मंगलसूत्र बदलने की वजह भी सामने आई है, जिसे सुनकर कोई में सोच में पड़ सकता है।
ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। फैंस भी अपनी एक्ट्रेस से जुड़ी हर जानकारी चाहते हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि उन्होंने शादी के कुछ सालों बाद अपने मंगलसूत्र का डिजाइन क्यों बदल दिया।
19 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई थी। शादी में ऐश्वर्या राय ने नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई कांजीवरम साड़ी पहनी थी।
ऐश्वर्या के शादी के दिन वाली ये साड़ी 75 लाख ( उन दिनों) की बताई गई थी। वहीं फेरों के बाद अभिषेक ने उन्हें जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई थी।
शादी के बाद जब ऐश्वर्या पति के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचीं तो लोगों की नजर उनके मंगलसूत्र पर पड़ी। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद उनका मंगलसूत्र बदल गया।
उनके मंगलसूत्र की चेन लंबी होने के साथ-साथ दो लेयर्ड वाली थी, लेकिन बाद में मंगलसूत्र केवल नेकलाइन को ही टच कर रहा है। उसकी डोरी भी हल्की हो गई थी। खबरों की मानें तो ऐश ने बेटी आराध्या के जन्म के बाद मंगलसूत्र में बदलाव करवाया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो बेटी को हैवी ज्वैलरी से दिक्कत ना हो इसके लिए उन्होंने यह निर्णय लिया था। अब उनकी बेटी 8 साल की हो गई है।
मम्मी ऐश्वर्या राय और पापा अभिषेक बच्चन के साथ आराध्या बच्चन।