- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अभिषेक बच्चन नहीं जब इस शख्स को अपना पापा समझ बैठी थी आराध्या तो ऐसा था ऐश्वर्या राय का रिएक्शन
अभिषेक बच्चन नहीं जब इस शख्स को अपना पापा समझ बैठी थी आराध्या तो ऐसा था ऐश्वर्या राय का रिएक्शन
मुंबई. आपको जानकार हैरानी होगी कि एक बार ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने रणबीर कपूर को अपना पापा समझ लिया था। दरअसल, हुआ यूं था कि रणबीर ने हूबहू अभिषेक बच्चन की तरह जैकेट और कैप लगा रखी थी और आराध्या को लगा कि उसके पापा है और वो दौड़कर गई और गले लग गई। ये किस्सा खुद ऐश्वर्या राय ने कुछ सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में सुनाया था, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ऐश के पास फिलहाल किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। वे इन दिनों साउथ की फिल्म में बिजी हैं। वहीं, अभिषेक के द बिग बुल, हेरा फेरी 3, लूडो जैसी फिल्में है। हालांकि, अभी इन फिल्मों की शूटिंग रूकी हुई हैं।
| Updated : Mar 22 2020, 10:34 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
16
)
ऐश्वर्या राय ने 2016 में आई फिल्म ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर के साथ किया था। इसी दौरान ऐश्वर्या और रणबीर कपूर ने एक फैशन मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करवाया था।
26
इसी फोटोशूट के दौरान आराध्या भी ऐश के साथ थी। यहीं पर आराध्या को रणबीर कपूर को लेकर गलतफहमी हो गई थी कि वो उसके पापा है।
36
इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया कि एक बार आराध्या यह समझ बैठी कि रणबीर उसके पापा हैं।
46
उन्होंने बताया था- एक दिन वो दौड़कर आई और रणबीर के गले लग गई और गोद में बैठ गई। क्योंकि उसने अभिषेक जैसी जैकेट और कैप पहन रखी थी।
56
जब आराध्या ने रणबीर का चेहरा देखा तो वो चौंक गई।
66
ऐश्वर्या ने ये भी बताया था कि रणबीर और आराध्या की दोस्ती बहुत ही मजेदार है। आराध्या, रणबीर को RKकहकर पुकारती है। दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं।