MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • ऐश्वर्या राय ने सबसे लेट किया पति को बर्थडे विश, बढ़ी मूंछे और दाढ़ी में बेटी संग नजर आए अभिषेक

ऐश्वर्या राय ने सबसे लेट किया पति को बर्थडे विश, बढ़ी मूंछे और दाढ़ी में बेटी संग नजर आए अभिषेक

मुंबई. अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) 45 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन, भांजी नव्या नवेली नंदा सहित अन्य से अभिषक को बधाई की। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan) ने पति को सबसे लेट बधाई दी। उन्होंने शुक्रवार को रात करीब 12 बजे अपने इंस्टाग्राम पर पति और बेटी आराध्या बच्चन के साथ फोटो शेयर कर अभिषेक के विश किया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- खुशी और प्यार हमेशा। इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई है। शेयर की फोटो में अभिषेक एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो में वे बाल छोटे औब दाढ़ी-मूंछ में नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने अपनी दाढ़ी को सॉल्ट एंड पेपर लुक में रखा है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 06 2021, 11:47 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर फोटो में आराध्या बच्चन (aaradhya bachchan) बेहद क्यूट नजर आ रही है। फोटो में आराध्या के बाल खुले है और उन्होंने पिंक कलर की प्रॉक पहन रखी है। आराध्या की स्माइल भी देखने लायक है। 

27
Asianet Image

बेटे अभिषेक के बर्थडे पापा अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो का एक कोलाज शेयर किया था। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था-कभी उसका हाथ पकड़कर मैं उसे राह दिखाता था। अब वो मेरा हाथ थामकर मुझे राह दिखाता है। हैप्पी बर्थडे अभिषेक बच्चन। 5 फरवरी, 2021।

37
Asianet Image

आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरा दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों काफी पहले से एक-दूसरे को पसंद करते थे और दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग भी थी लेकिन गुरु के दौरान धीरे-धीरे वो प्यार मुकम्मल होने की तरफ बढ़ गया। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ ना कहो, गुरु, उमराव जान, धूम 2, ढाई अक्षर प्रेम के, रावण, सरकार राज जैसी फिल्मों में काम किया है।

47
Asianet Image

फिल्म की रिलीज के सिर्फ दो दिन बाद 14 जनवरी 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की सगाई की अनाउंसमेंट आ गई थी। 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

57
Asianet Image

कम लोग जानते हैं कि अभिषेक ने फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान जो रिंग ऐश्वर्या राय को पहनाई थी, उसी रिंग के साथ उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज भी किया था। ऐश्वर्या ने अभिषेक का ये प्रपोजल स्वीकार कर लिया और इसके बाद देखते ही देखते दोनों ने घरवालों को इसके लिए राजी कर लिया।

67
Asianet Image

अभिषेक ने 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर लीड रोल में थी। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। वैसे, अभिषेक के हिस्से में कुछ ही हिट फिल्में आईं है। 

77
Asianet Image

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म बिग बुल में नजर आएंगे। हर्षद मेहता की इस बायोपिक में अभिषेकका लुक काफी पहले रिलीज किया जा चुका है।  फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories