Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन से पहले हुई थी एक और शादी, ये जानते हुए भी जूनियर बच्चन ने थामा हाथ

ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन से पहले हुई थी एक और शादी, ये जानते हुए भी जूनियर बच्चन ने थामा हाथ

मुंबई. ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन (Aishwarya rai and abhishek bachchan) बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती हैं। 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार में बहू बनकर आईं। तब से लेकर आज तक उनके रिश्ते अपने सास-सुसर के साथ बहुत अच्छे हैं। प्रोफेशनल करियर को मेंटन करने के साथ-साथ अदाकारा अपने परिवार को भी बड़ी खूबसूरती के संभालती हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं। आइए जानते हैं ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी और कैसे हुई शादी...

Nitu Kumari | Updated : Apr 20 2022, 06:07 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के चर्चे आजतक होती है। पूरे हिंदू रीति रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए थे। उनकी शादी की तमाम रस्में बच्चन परिवार के बंगला प्रतीक्षा में हुई थी।

26
Asianet Image

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात  'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। लेकिन उस वक्त दोनों दोस्त थे। साल 2000 में जब यह मूवी बन रही थी तब ऐश्वर्या सलमान खान के साथ डेट कर रही थी। वहीं, अभिषेक की जिंदगी में करिश्मा कपूर थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला।

36
Asianet Image

इसके बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में विवेक ओबराय आ गये। काफी वक्त तक दोनों साथ में रहे। लेकिन यह भी रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या जब गुरू फिल्म की शूटिंग कर रही थी इस दौरान उनकी नजदिकियां अभिषेक बच्चन से बढ़ी।टोरंटो में इस मूवी का प्रीमियर रखा गया था।

46
Asianet Image

इस दौरान अभिषेक ने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को प्रपोज किया। ऐश्वर्या का दिल भी उस वक्त जूनियर बच्चन के लिए धड़क रहा था। उन्होंने तुरंत हां कर दी। 

56
Asianet Image

इसके बाद दोनों की शादी तय हुई। लेकिन ऐश्वर्या मांगलिक थी। जिसकी वजह से इस दोष को दूर करने के लिए उन्हें पेड़ से शादी करनी पड़ी। जी हां ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले पेड़ से शादी की ताकि उनका ये दोष दूर हो जाए।

66
Asianet Image

शादी के बाद दोनों एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या है। अभिषेक कई मौकों पर अपनी पत्नी की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि वो ऐश की वजह से ही अपने काम पर फोकस कर पाते हैं। क्योंकि वो घर बहुत अच्छे से संभाल लेती हैं। 

और पढ़ें:

जब ऐश्वर्या राय ने दीपिका पादुकोण को किया था ठुमके लगाने पर मजबूर, VIDEO में बिग बी की बहू का देखें हसीन अंदाज

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला पर छाया बिकिनी खुमार, एक के बाद एक Bikini में किया धमाकेदार डांस,देखें Video

सारा अली खान ने समंदर के किनारे दिखाया सिजलिंग डांस, Video देख फैंस बोले-मार ही डालोगी

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अभिषेक बच्चन
 
Recommended Stories
Top Stories