- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- दोनों बीवियो से दूर इस जगह अकेले रह रहे हैं 84 साल के धर्मेंद्र, लग्जरी लाइफ छोड़ यूं गुजार रहे दिन
दोनों बीवियो से दूर इस जगह अकेले रह रहे हैं 84 साल के धर्मेंद्र, लग्जरी लाइफ छोड़ यूं गुजार रहे दिन
मुंबई. कोरोना (corona) की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। रोज इस घातक वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। इतना ही नहीं हर दिन कई लोगों की मौत की खबरें भी सुनने की मिलती है। हालांकि, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ठोस कदम उठा रही है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। कई सेलेब्स अब फ्रेंड्स के साथ पार्टी, लंच और डिनर डेट भी एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं, कुछ फोटोशूट और और अपने दूसरे असाइनमेंट्स पूरा करने में जुटे है। इसी बीच 84 साल के धर्मेंद्र (dharmendra) को लेकर कुछ बातें सामने आ रही है। बता दें कि अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र फिलहाल परिवार से दूर एकांत में जिंदगी गुजार रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
धर्मेंद्र अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्हें इंडियन सिनेमा का ही-मैन भी कहा जाता है। 1997 में दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों में उनका नाम था। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे। ग्लैमर की चकाचौंध ने उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। लेकिन आज वही धर्मेंद्र अपना जीवन एकांत में बिता रहे हैं।
धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर के एक छोटे से गांव नसराली में हुआ था। जाट परिवार में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही सेहतमंद थे।
जब वह 19 साल के थे तो उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी। उस वक्त धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं दो बेटे और दो बेटियां।
जब धर्मेंद्र फिल्मों में आए तो कुछ ही समय बाद बॉलीवुड में उनका सिक्का जम गया। सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी को हेमा मालिनी के साथ पसंद किया गया। फिल्मी पर्दे की ये सुपरहिट जोड़ी असल जिंदगी में भी बन गई।
हेमा से शादी करने के लिए वे अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक देना चाहते थे लेकिन प्रकाश ने मना कर दिया। इसके बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म अपना और शादी की। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं।
दो शादियां करने वाले 84 साल के धर्मेंद्र अब अकेले अपने फॉर्महाउस में रहते हैं। मुंबई के पास लोनावला में बने अपने इस फॉर्महाउस वह ऑर्गेनिक खेती करते हैं।
उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है।
फार्महाउस पर उनके पास कई गाय-भैंसें भी हैं। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर धर्मेंद्र का लग्जरी फॉर्महाउस बहुत सुकून देता है। आए दिन धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से कई फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, "मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।"
आपको बता दें कि जब से कोरोना के कारण लॉकडाउन हुआ था यानी मार्च से ही धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस पर आ गए थे। तभी से वे अपने परिवार और दोनों बीवियों से दूर है। हालांकि, कभी-कभार वे मुंबई चले जाते हैं।
हाल ही में धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर कोरोना को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने लिखा था- कोरोना तभी जाएगा जब मास्क पहनोंगे, दूरी बनाकर रखोंगे और मुस्कराते रहोंगे। शेयर की फोटोज में धर्मेंद्र काफी उदास नजर आ रहे थे।