Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • काम्या पंजाबी समेत 8 TV सेलिब्रिटी जिन्हें तलाक के बाद मिला 'सच्चा प्यार', दूसरी शादी कर बसाई नई दुनिया

काम्या पंजाबी समेत 8 TV सेलिब्रिटी जिन्हें तलाक के बाद मिला 'सच्चा प्यार', दूसरी शादी कर बसाई नई दुनिया

एंटरटेनमेंट डेस्क.ग्लैमर इंडस्ट्री में हमसफर का साथ हमेशा के लिए नहीं होता है।एक दो अपवाद छोड़ दे तो अमूमन सेलेब्स की शादी कुछ सालों बाद टूट जाती है और उनका रिश्ता फिर किसी और से जुड़ जाता है। बॉलीवुड में तो कई ऐसे जोड़े हैं जिनके बारे में सभी को पता है। लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री में भी कई सितारों का प्यार शादी की मंजिल तक पहुंचा फिर टूट गया। लेकिन दूसरी शादी में वो सेटल हैं। काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi), गौतमी कपूर (Gautami kapoor) समेत कई सितारे हैं जिन्होंने दूसरी शादी में अपना सच्चा प्यार पाया। आइए नीचे देखते हैं कौन किसके साथ दूसरी शादी की...

3 Min read
Nitu Kumari
Published : May 27 2022, 07:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18

काम्या पंजाबी छोटे पर्दे पर 'बनू मैं तेरी दुल्हन ' से घर-घर में फेमस हो गईं। साल 2003 में काम्या ने बंटी नेगी से शादी की और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद, काम्या ने कुछ समय के लिए टेलीविज़न स्टार करण पटेल को डेट किया, लेकिन 2015 में  उनका ब्रेकअप हो गया। काम्या ने अब प्यार को एक और मौका दिया है और वह दिल्ली के शलभ डांग से जो हेल्थकेयर प्रोफेशनल है से शादी है। जिसके साथ वो खूबसूरत जिंदगी जी रही हैं

28

करण सिंह ग्रोवर एक्ट्रेस बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है। दोनों की जिंदगी काफी खुशहाल है। लेकिन करण सिंह की पहली शादी श्रद्धा निगम से हुई थी। साल 2008 में हुई शादी कुछ महीने में टूट गई। इसके बाद उनका दिल एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के लिए धड़का और साल 2012 में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। लेकिन यह भी शादी कुछ सालों में टूट गई। इसके बाद वो 30 अप्रैल, 2016 को बिपाशा बसु से शादी करके रोमांटिक लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें करण सिंह ग्रोवर कसौटी जिंदगी के पार्ट 2 समेत कई सीरियल में नजर आए। वो कई फिल्मों में भी दिख चुके हैं।

38

गौतमी गाडगिल और राम कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब पसंद की जाती है। गौतमी ने पहले मशहूर कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी। लेकिन ये शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने राम कपूर से शादी की। दोनों की शादी के आज 16 साल हो चुके हैं। कपल दो बच्चों के माता-पिता भी हैं।

48

सीआईडी ​​स्पेशल ब्यूरो और क्राइम पेट्रोल से हर घर में जाने-जाने वाले अनूप सोनी एक दशक से अधिक समय से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।  अनूप ने 2011 में रितु सोनी से शादी की थी। उनकी पहली शादी से दो बच्चे जोया और मायरा हैं। लेकिन ये शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने जूही बब्बर से शादी की। बता दें कि जूही बब्बर की भी ये दूसरी शादी थी। इससे पहले वो निर्देशक बिजॉय नांबियार से शादी की थीं। 

58

हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक साथ नजर आए थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी लोगों को देखने को मिली। हितेन ने गौरी से शादी करने से पहले अरेंज मैरिज की थी। उनकी शादी 11 महीने ही चल पाई थी। लेकिन वो गौरी के साथ एक खूबसूरत लाइफ जी रहे हैं। 

68

संजीव सेठ ये रिश्ता क्या कहलाता है कि ऑनस्क्रीन पत्नी लता सभरवाल से दूसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने  रेशम टिपानिया से शादी की थी। दोनों के बीच  12 साल का एज गैप था। 11 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। साल 2010 में संजीव सेठ लता सभरवाल से शादी की। 

78


एक्टर समीर सोनी की पहली शादी सिर्फ छह महीने ही चल पाई थी। उन्होंने राजलक्ष्मी रॉय से शादी की थी। बाद में साल 2011 में समीर नीलम कोठारी से शादी की। दोनों की लाइफ हसीन है उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है।

88

टेलीविजन अभिनेत्रियों में सबसे प्यारी रेणुका शहाणे की शादी बॉलीवुड के अब तक के सबसे डरावने खलनायक आशुतोष राणा से हुई है। लेकिन वे वास्तविक जीवन में एक खूबसूरत कपल है। एक्ट्रेस ने पहले मराठी थिएटर के डायरेक्टर विजय केनकरे से शादी की थी। लेकिन यह शादी नहीं चल पाया। आशुतोष और रेणुका के दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।

और पढ़ें:

पंचायत के प्रधान जी और मंजू देवी 40 साल पहले दिखते थे ऐसे, फोटो देख रह जाएंगे हैरान

रणबीर कपूर बनेंगे अच्छे पापा, वीडियो देख फैंस बोले-आलिया को यह देखने की है जरूरत

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved