MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 70 के दशक के इस हीरो की वजह से खौफ में आ गए अक्षय के ससुर, इसलिए नहीं चला बॉलीवुड में सिक्का

70 के दशक के इस हीरो की वजह से खौफ में आ गए अक्षय के ससुर, इसलिए नहीं चला बॉलीवुड में सिक्का

मुंबई. 70 के दशक के हीरो रहे विजय अरोड़ा (vijay arora) की आज 14वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 2 फरवरी 2007 को मुंबई में हुआ था। विजय अरोड़ा अपने दौर के एक टैलेंटिड, यंग और हैंडसम एक्टर थे। उनके अभिनय की हर तरफ तारीफ भी होती थी। विजय में एक सुपरस्टार बनने के सारे गुण मौजूद थे। लेकिन उनकी किस्मत का सिक्का बॉलीवुड में ज्यादा दिन नहीं चल पाया। कई नामी एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर के बाद भी उनका करियर फ्लॉप ही रहा। कई बड़े निर्माता-निर्देशकों के साथ काम किया लेकिन वो नाम और शोहरत उन्हें नहीं मिल सका जिसके वो हकदार थे। फिल्मों के बाद उन्होंने रामानंद सागर (ramanand sagar) के पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण (ramayan) में मेघनाद का रोल प्ले किया था। इस रोल से उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 02 2021, 03:24 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

गुजरात के रहने वाले विजय अरोड़ा ने पुणे से एक्टिंग में डिप्लोमा किया, जिसके बाद एक हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे आए। मुंबई पहुंचकर विजय स्ट्रगल करने में जुट गए। 1972 में उनको बीआर इशारा की फिल्म में काम करने का मौका मिला। बीआर इशारा ने अपनी फिल्म जरूरत के लिए उन्हें कास्ट किया। इसी फिल्म से रीना रॉय ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। 

28
Asianet Image

विजय की डेब्यू फिल्म ही बुरी तरह से फ्लॉप साहित हुई। इसके बाद वे 1973 में आई फिल्म यादों की बारात में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने जीनत अमान के साथ रोमांस किया था। इस फिल्म से वो लोगों की नजरों में आ गए साथ ही उनके काम की तारीफ भी हुई।

38
Asianet Image

यादों की बारात में रोमांटिक हिट गाना 'चुरा लिया है तुमने..' इन पर ही फिल्माया गया था। चॉकलेटी चेहरे वाले विजय का अंदाज देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं।

48
Asianet Image

विजय ने परवीन बाबी, मौसमी चटर्जी, जया भादुड़ी, वहीदा रहमान, शबाना आजमी, आशा पारेख जैसी नामी एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर की। बावजूद इसके वे इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाए। 

58
Asianet Image

विजय को अच्छे रोल नहीं मिले और उनके फिल्मी करियर ने धीरे-धीरे दम तोड़ दिया। थक हारकर फिल्म उन्होंने लीड हीरो की जगह कैरेक्टर रोल प्ले करने शुरू कर दिए। उन्होंने अपने करियर में 110 फिल्मों और कई सारे सीरियल्स में काम किया।

68
Asianet Image

कहा जाता है कि विजय एक दौर में इतने मशहूर हो गए थे कि राजेश खन्ना भी उनसे खौफ खाने लगे थे। अक्षय कुमार के ससुर जो उस दौर में सुपरस्टार थे, उन्हें लगने लगा था कि कहीं विजय अरोड़ा उनकी जगह न ले लें।

78
Asianet Image

कई फिल्मों काम करने के बाद 1987 में रामानंद सागर की नजर विजय अरोड़ा पर पड़ी। उन्होंने विजय को अपने टीवी शो रामायण में मेघनाद का रोल ऑफर किया। उन्हें अपने पूरे करियर में मेघनाद के रोल के लिए याद किया जाता है। 

88
Asianet Image

2007 में पेट के कैंसर के चलते वे 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने मिस इंडिया रही दिलबर से शादी। कपल का एक बेटा फरहाद जो अब फिल्म प्रोड्यूसर और म्यूजिक वीडियोड का डायरेक्टर है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories