MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Career
  • Education
  • World Poetry Day: देशभक्ति से भरी हैं ये 5 कविताएं, सुनकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपने इमोशन

World Poetry Day: देशभक्ति से भरी हैं ये 5 कविताएं, सुनकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपने इमोशन

करियर डेस्क. 21 मार्च को विश्व कविता दिवस (world poetry day) के रूप में भी मनाया जाता है। साल 1999 में यूनेस्को द्वारा इस दिन को मनाने की घोषणा की गई थी। ऐसा कहा जाता है कि जहां सूर्य (SUN) की किरणें नहीं पहुंच पाती हैं वहां एक कवि (Poet) की कल्पना पहुंच जाती है। अपने इमोशन (emotion) और फीलिंग को कतिवा के सहारे शेयर करना एक आर्ट होती है। कविताएं इमोशनल से भी भरी होती हैं तो कभी ज्ञान से भी। हमारे देश में कई कवि और शायर हुए हैं जिनकी कविताएं और शायरी लोगों के जुबान पर चढ़ी रहती हैं। कुछ कविताएं ऐसी हैं जो देशभक्ति से डूबी हुई हैं। विश्व कविता दिवस पर हम आपको कुछ ऐसी ही कविताओं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और फैमली मेंबर को शेयर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो कविताएं। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 21 2022, 02:48 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिन्दी के एक प्रमुख लेखक, कवि और निबन्धकार थे। वो वीर रस के श्रेष्ठ कवि माने जाते हैं। उनकी एक कविता है जो लोगों को पसंद आती है।  
सदियों की ठण्डी-बुझी राख सुगबुगा उठी
मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है
दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है 

25
Asianet Image

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफ़ाई रहती है हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है। इस कविता को आजादी के लिए गया गया था। ये कविता शैलेन्द्र ने लिखी थी।

35
Asianet Image

श्यामलाल गुप्त की लिखी ये कविता आज भी बच्चों की जुबान पर रहती है। 
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा सरसाने वाला, वीरों को हरषाने वाला, मातृभूमि का तन-मन सारा।।

45
Asianet Image

देश की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी शहीद अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां ने आजादी के जो कविता लिखी थी लोग आज भी उसे गुनगुनाते हैं।  आह्वान शीर्षक की उनकी कविता आज भी पसंद की जाती है। कस ली है कमर अब तो, कुछ करके दिखाएंगे,आजाद ही हो लेंगे या सिर ही कटा देंगे। 
 

55
Asianet Image

इस कविता को मैथलीशरण गुप्त ने लिखा था। 
प्यारे भारत देश
गगन-गगन तेरा यश फहरा
पवन-पवन तेरा बल गहरा
क्षिति-जल-नभ पर डाल हिंडोले
चरण-चरण संचरण सुनहरा

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories