- Home
- Career
- Education
- Tricky Questions: भारत आने वाला अंग्रेजों का पहला जहाज कौन सा था? जानिए क्या है इस सवाल का जवाब
Tricky Questions: भारत आने वाला अंग्रेजों का पहला जहाज कौन सा था? जानिए क्या है इस सवाल का जवाब
करियर डेस्क. देश में हर साल लाखों छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। इनमें से कुछ छात्रों को सपळता मिलती है तो कुछ कई कारणों से सफल नहीं हो पाते हैं। सफलता पाने के लिए जरूरी है कि छात्र अपने सिलेबस के साथ-साथ उन चीजों की भी तैयारी करें जो किसी एग्जाम को पास करने के लिए जरूरी होता है। कैंडिडेट्स को अपने सिलेबस के साथ साथ करंट अफेयर्स (current affairs) के बारे में अच्छी तरह से जानकारी होना। क्योंकि जिन जॉब भर्तियों में सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होता है वहां कभी-कभी सवाल सिलेबस के बाहर से भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में हम आपकी जानकारी के लिए जनरल नॉलेज से जुड़े कुछ सवाल बता रहे हैं जो आपकी तैयारी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं जनरल नॉलेज (general knowledge) के साथ-साथ कुछ ट्रिकी सवाल (tricky questions) के बारे में।
- FB
- TW
- Linkdin
)
सवाल- भारत आने वाला अंग्रेजों का पहला जहाज कौन सा था?
जवाब- भारत आने वाला अंग्रेजों का पहला जहाज रेड ड्रैगन था।
सवाल- संसार में सबसे पहले बुक छापने वाले व्यक्ति का क्या नाम है?
जवाब- संसार में सबसे पहले पुस्तक छापने वाले व्यक्ति का नाम कोस्टर है।
सवाल- दुनिया में सबसे सस्ती बिजली कौन से देश में मिलती है?
जवाब- दुनिया की सबसे सस्ती बिजली कतर में मिलती है।
सवाल- दुनिया की सबसे मोटी किताब कौन सी है?
जवाब- श्री हरि चरित्र मृत सागर दुनिया की सबसे मोटी किताब मानी जाती है।
सवाल- भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो सबसे पहले कब आई
जवाब- 1969 में भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो आई।
सवाल- क्रिकेट इज माय स्टाइल किस क्रिकेटर की आत्मकथा है?
जवाब- क्रिकेट इज माय स्टाइल, भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव की आत्मकथा है।
सवाल- हाथी अपनी सूंड में कितने लीटर तक पानी रख सकता है?
जवाब- हाथी अपनी सूंड में करीब 5 लीटर तक पानी रख सकता है।
इसे भी पढ़ें- Tricky Questions: वह कौन सा जीव है जिसके पांच आखें होती हैं, जानिए क्या है इस सवाल का जवाब
Tricky Questions: काले धब्बे वाले केले में क्या खास बात होती है, जानें इस सवाल का जवाब