- Home
- Career
- Education
- Tricky Questions: कौन सी डिश बनाने के लिए लेना पड़ता है लाइसेंस? सही से नहीं बनी तो खाने वाले की होती है मौत
Tricky Questions: कौन सी डिश बनाने के लिए लेना पड़ता है लाइसेंस? सही से नहीं बनी तो खाने वाले की होती है मौत
करियर डेस्क. दुनिया में कई तरह की चीजें होती हैं जिनमें से कुछ हम जानते हैं और कुछ के बारे में हमें पता ही नहीं चलता है। लेकिन कम्पटीशम एग्जाम की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स जनरल नॉलेज की तैयारी करते हैं जिनके सामने कई तरह के अटपटे सवाल भी आते हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐशी डिश बनाई जाती है जिसे बनाने के लिए शेफ की ट्रेनिंग होती है और फिर उसका लाइसेंस दिया जाता है। हम आपको जनरल नॉलेज से जुड़े कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी तैयारी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। क्योंकि इंटरव्यू में जनरल नॉलेज (general knowledge) या कंरट अफेयर्स (current affairs) से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं। आइए जानते हैं जनरल नॉलेज और उनके जवाब।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सवाल- कौन सी मछली की डिश बनाने के लिए लिए लाइसेंस लेना पड़ता है?
जवाब- फूगु मछली की डिश बनाने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है। यह मछली जापान में पाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस मछली की डिश बनाने वाले शेफ से जरा सी गलती हुई तो खाने वाले की मौत हो सकती है।
सवाल- पानी में डूबी हुई लकड़ी हमेशा टेढ़ी क्यों दिखाई देती है?
जवाब- पानी में डूबी हुई लकड़ी प्रकाश के अपवर्तन के कारण टेढ़ी दिखाई देती है।
सवाल- मॉर्निंग स्टार किस ग्रह को कहा जाता है?
जवाब- शुक्र ग्रह को मॉर्निंग स्टार के नाम से जाना जाता है।
सवाल- एक बिल्ली की तीन बच्चे थे उनका नाम, मई, फरवरी और मार्च था, मां का नाम क्या है?
जवाब- सवाल में ही बिल्ली का नाम दिया गया है। उसका नाम क्या था।
सवाल- ऐसा कौन सा जीव है जो लगातार 4 साल तक सोता रहता है?
जवाब- घोंघा नाम का जीव लगातार साल तक सोता रहता है।
सवाल- भारत में मानसून सबसे पहले कौन से राज्य में आता है?
जवाब- भारत में मानसून सबसे पहले केरल राज्य में आता है।
सवाल- नीले समंदर में लाल पत्थर डालने से क्या होगा?
जवाब- नीले समंदर में लाल पत्थर डालने से पत्थर गीला होगा और डूब जाएगा।